Search

 
 
 

Jamtara News: जन्म के बाद नवजात को चबूतरे पर छोड़कर चली गई मां, हुई मौत

Jamtara News: चौकीदार ने चबूतरे पर नवजात का शव पड़ा देखा और ग्रामीणों को सूचना दी. आसपास के लोगों से पूछताछ के बावजूद नवजात के माता-पिता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी.
 
करमाटांड़ थाना

Jamtara News: करमाटांड़ थाना क्षेत्र के ताराबहाल गांव में बुधवार सुबह इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आयी. गांव में एक घर के बाहर बने चबूतरे पर नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. मासूम की नाल भी जुड़ी हुई थी. सूचना मिलने पर बीट संख्या 2/10 में तैनात चौकीदार यमुना मिर्धा मौके पर पहुंचे.

इसे भी पढ़ें: 

बताया गया कि शिशु बास्की ने सुबह घर से बाहर निकलने पर चबूतरे पर नवजात का शव पड़ा देखा और ग्रामीणों को सूचना दी. आसपास के लोगों से पूछताछ के बावजूद नवजात के माता-पिता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी.

 

पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका है कि किसी अज्ञात माता-पिता ने जन्म के बाद नवजात को वहां छोड़ दिया, जिसके बाद उसकी मौत हो गयी. पोस्टमार्टम के बाद चौकीदार के आवेदन पर करमाटांड़ थाना कांड संख्या 68/2026 दर्ज किया गया है. पुलिस मासूम को छोड़ने वालों की तलाश में जुटी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही