Ranchi : जनगणना में OBC के लिए अलग कॉलम की मांग को लेकर कांग्रेस के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को राज्यपाल से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को अपनी मांगों से जुड़ा ज्ञापन सौंपा.
प्रतिनिधिमंडल में AICC सेक्रेटरी अंबा प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, OBC कांग्रेस प्रभारी योगेंद्र योगी, OBC प्रदेश अध्यक्ष निशांत जायसवाल, विधायक ममता देवी, अभिलाष साहू, शशिभूषण राय, डॉ रौशन कुमार साहू, राकेश किरण और आदित्य विक्रम जायसवाल शामिल रहे.
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि OBC की वास्तविक आबादी का सही आंकड़ा सामने आना जरूरी है. इसके आधार पर OBC को जनसंख्या के अनुपात में अधिकार और प्रतिनिधित्व मिल सकेगा. कांग्रेस ने जनगणना में OBC के लिए अलग कॉलम रखने की मांग की.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

