Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेज प्रताप यादव के बाद अब पप्पू यादव ने धीरेंद्र शास्त्री पर बोला हमला, कहा बाबा क्यों नहीं बनाते अपने भाई का पर्चा?

Patna: लाल यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव, आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह लगातार बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर बयान दे रहे है. इस बीच पप्पू यादव ने भी धीरेंद्र शास्त्री को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बाबा के भाई हथियार रखते हैं पहले बाबा को अपने भाई का पर्चा निकालना चाहिये. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर वो चमत्कारी हैं तो उन्हें अपने चमत्कार से देश की गरीबी को खत्म कर देना चाहिये. एक तरफ जहां बिहार के कई नेता बाबा का विरोध कर रहे हैं तो वहीं बीजेपी के नेता खुलकर धीरेंद्र शास्त्री का समर्थन कर रहे. बिहार">https://lagatar.in/villagers-are-enthusiastic-about-the-arrival-of-dhirendra-shastri-of-bageshwar-dham-leaders-are-making-statements/">बिहार

की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बीजेपी नेता जिबेश कुमार मिश्रा ने तेज प्रताप यादव पर बोला हमला

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Untitled-180.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बता दें कि तेज प्रताप यादव ने धीरेंद्र शस्त्री पर हमला करते हुए कहा था कि “बाबा डरपोक हैं”. इससे पहले भी उन्होंने बाबा पर हमला बोला था कि अगर बाबा यहां आकर हिन्दू-मुस्लिम करेंगे तो उनका विरोध किया जायेगा. इसको लेकर लालू यादव के बड़े बेटे ने अपनी सेना भी तैयार कर रखी है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने खुद पोस्ट की थी. वहीं पूर्व मंत्री व बीजेपी नेता जिबेश कुमार मिश्रा ने गुरुवार को इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि तेज प्रताप यादव की बातों को कई तवज्जों नहीं देता. उनके पिता लालू यादव जब उन्हें तवज्जों नहीं देते और दोनों भाईयों में फर्क करते हैं, तो जनता क्या करेगी. उन्होंने कहा कि धीरेंद्र सास्त्री डंके की चोट पर बिहार आयेंगे और खुलकर अपनी बात कहेंगे. उन्हें कोई नहीं रोक सकता.

13 से 17 मई तक पटना में कथा करेंगे धीरेंद्र शास्त्री

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Untitled-181.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री 13 से 17 मई तक पटना में कथा करने के लिए आ रहे हैं. जिसको लेकर तैयारियां शुरु हो गयी है. धीरेंद्र शास्त्री नौबतपुर स्थित तरेत पाली मठ के प्रांगण में हनुमत कथा और प्रवचन करेंगे. जिसको लेकर ग्रामीण काफी उत्साहित हैं. साथ ही मंदिर प्रांगन के बाहर 24 घंटे तक लंगर चलेगा. जिसमे कई लाख लोग आकर प्रसाद ग्रहण करेंगे. साथ ही आस-पास के गाव के लगभग 1 हजार युवा इस कार्यक्रम में वालंटियर के रूप में काम करेंगे. लंगर की व्यवस्था हो या श्रद्धालुओं के बैठने की, सारी चीजें देखेंगे.

बाबा ने कहा था भारत बनेगा हिंदू राष्ट्र

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Untitled-182.jpg"

alt="" width="549" height="337" /> बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री कई बार कह चुकें हैं कि ‘भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा’. एक तरह जहां लोगों की समस्या दूर करने वाला उनका दावा सुर्खियां बटोरता है तो वहीं दूसरी ओर हिंदू राष्ट्र बनाने की भी मांग को लेकर भी उनकी चर्चा देश भर में होती है. अपनी इसी मांग को लेकर वो देश की विपक्षी पार्टियों के निशाने पर रहते हैं. इसे भी पढ़ें: नर्सिंग">https://lagatar.in/treatment-in-sadar-hospital-by-handing-over-to-outsourced-nurses/">नर्सिंग

डे : आउटसोर्स नर्सों के हवाले सदर अस्पताल में इलाज
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही