Search

 
 
 

फैक्ट्री में हादसे के बाद श्रम मंत्री पहुंचे रामगढ़, दिया जांच का आदेश

हैसला स्थित स्टील फैक्ट्री झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड में हुए भीषण हादसे के बाद राज्य के श्रम मंत्री संजय यादव मंगलवार को मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.
 
अस्पताल में घायल मजदूर से मुलाकात करते मंत्री संजय यादव.

Ramgarh : रामगढ़ जिले के हैसला स्थित स्टील फैक्ट्री झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड में हुए भीषण हादसे के बाद राज्य के श्रम मंत्री संजय यादव मंगलवार को मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. ज्ञात हो कि फैक्ट्री में 6 अप्रैल की सुबह फर्नेस में हुए विस्फोट में 9 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. इलाज के दौरान तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि बाकी मजदूरों का इलाज जारी है.

Uploaded Image

घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तत्काल उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए थे. इसके बाद श्रम मंत्री ने जांच टीम का गठन किया है. मंत्री ने रामगढ़ पहुंचकर मृतक मजदूरों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी. इस दौरान रामगढ़ विधायक ममता देवी भी मौजूद रहीं. फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से मृत मजदूरों के परिजनों को 21-21 लाख रुपये का मुआवजा चेक सौंपा गया.

 

 

मंत्री ने आश्वासन दिया कि मृतकों के परिवारों को आगे भी आर्थिक सहायता दी जाएगी. साथ ही उनके बच्चों की पढ़ाई और परिवार को वेतन सहायता भी सुनिश्चित की जाएगी. इसके बाद मंत्री रांची रोड स्थित होप अस्पताल पहुंचे और वहां इलाजरत घायल मजदूरों से मुलाकात कर हाल-चाल जाना. बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची के देव कमल अस्पताल रेफर करने का निर्देश दिया.

 

मीडिया से बातचीत में मंत्री ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी. राज्य सरकार पीड़ित परिवारों को नियमों के अनुसार हर संभव सहायता देगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही