Search

 
 
 

रामगढ़ः ग्रामीण परिवारों को स्वरोजगार से जोड़ना सरकार का उद्देश्य- बीडीओ

शिविर में करीब 70 लाभुकों के बीच बतख व सुअर का वितरण किया गया. बीडीओ ने कहा कि यह योजना ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रही है. पशुपालन के माध्यम से लोगों की आय बढ़ रही है और रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं.
 
ग्रामीण लाभुकों के बीच बतख का वितरण करते बीडीओ व अन्य.

Ramgarh : रामगढ़ जिले के चितरपुर प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत बतख व सुअर वितरण शिविर लगाया गया. कार्यक्रम में बीडीओ दीपक मिंज मुख्य रूप से मौजूद रहे. शिविर में करीब 70 लाभुकों के बीच बतख व सुअर का वितरण किया गया. बीडीओ ने कहा कि यह योजना ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रही है. पशुपालन के माध्यम से लोगों की आय बढ़ रही है और रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं.


उन्होंने लाभुकों को पशुओं की उचित देखभाल, टीकाकरण और वैज्ञानिक तरीके से पालन करने की सलाह दी, ताकि अधिक लाभ मिल सके. उन्होंने बताया कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करना है. पशुधन योजना इस दिशा में प्रभावी साबित हो रही है. लाभुकों में बबीता देवी, ममता कुमारी, नेहा कुमारी, अर्जुन मुंडा, प्रेम सागर रविदास, रूबी कुमारी, अंजुसा कुमारी, अमित मुंडा, सुमन देवी, प्रिया कुमारी, संदीप कुमार महतो, राज कुमार महतो सहित अन्य शामिल थे.

 

 

 कार्यक्रम में प्रभारी प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. राजेश सिंह, लक्ष्मण महतो, उत्तम पटवा, प्रदीप महतो, परमानंद, काली, तेजु, अजय कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही