Search

 
 
 

हजारीबाग में नीर वीर व्हाट्सएप चैटबॉट शुरू, पेयजल समस्या की कर सकते हैं शिकायत

डीसी शशि प्रकाश सिंह ने बताया कि गर्मियों में संभावित जल संकट को देखते हुए यह डिजिटल सुविधा शुरू की गई है. इसके जरिए लोग अपने क्षेत्र की पेयजल समस्या आसानी से दर्ज करा सकेंगे. इस चैटबॉट के माध्यम से खराब या बंद पड़े चापाकल की शिकायत दर्ज कर सकते हैं.
 
हजारीबाग डीसी शशि प्रकाश सिंह.

Hazaribagh : हजारीबाग जिला प्रशासन ने पेयजल समस्या के समाधान के लिए नीर वीर व्हाट्सएप चैटबॉट की शुरुआत की है. इस पहल का उद्देश्य आम लोगों को गर्मी में होने वाली जल समस्या से राहत देना है. 

 

डीसी शशि प्रकाश सिंह ने बताया कि गर्मियों में संभावित जल संकट को देखते हुए यह डिजिटल सुविधा शुरू की गई है. इसके जरिए लोग अपने क्षेत्र की पेयजल समस्या आसानी से दर्ज करा सकेंगे. इस चैटबॉट के माध्यम से खराब या बंद पड़े चापाकल की शिकायत दर्ज कर सकते हैं. साथ ही अपनी शिकायत की स्थिति और पहले की शिकायतों का विवरण भी देख सकते हैं.

 


उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था सरल और उपयोग में आसान बनाई गई है. ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें. शिकायत दर्ज करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 8757864361 पर मैसेज भेज सकते हैं और दिए गए विकल्पों के माध्यम से अपनी समस्या दर्ज कर सकते हैं. इसके अलावा 8076635024 नंबर पर कॉल कर भी शिकायत की जा सकती है.

 

जिला प्रशासन का कहना है कि इस पहल से पेयजल से जुड़ी समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी और संबंधित विभाग समय पर समाधान कर पाएंगे. प्रशासन ने जिले के लोगों से अपील की है कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग करें और अपने क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में सहयोग करें.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही