Search

 
 
 

बहरागोड़ा: NH-49 पर ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, 2 युवक गंभीर रूप से घायल

बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 49 पर 'बाला एंड संस' कंपनी के पास मंगलवार शाम को एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना उस समय हुई जब बाइक सवार बहरागोड़ा से अपने घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.
 

Baharagora (Himangshu karan): बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 49 पर 'बाला एंड संस' कंपनी के पास मंगलवार शाम को एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना उस समय हुई जब बाइक सवार बहरागोड़ा से अपने घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. 

 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए. दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस को सूचना दी और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बहरागोड़ा पहुंचाया. 


मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक बिक्रम मुंडा (25 वर्ष) व तारक मुंडा (38 वर्ष)बरसोल थाना क्षेत्र के गुरूसाई गांव के रहने वाला हैं. वहीं सीएचसी बहरागोड़ा में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए ओडिशा के बारीपदा स्थित पीआरएम मेडिकल कॉलेज (PRM Medical College) रेफर कर दिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही