Search

 
 
 

बोकारो: सदर अस्पताल में बेकार पड़ा लाखों का वेंटिलेटर

राज्य और केंद्र सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने की दावा करती रहती हैं. लेकिन अस्पताल की लचर व्यवस्था से मरीज और परिजन को इधर-उधर भटकने को मजबूर है. मरीज भगवान भरोसे अस्पताल इलाज करवाने आते है. जबकि अस्पताल में लाखों रुपए की मशीन रखी है.
 

Bokaro: राज्य और केंद्र सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने की दावा करती रहती हैं. लेकिन अस्पताल की लचर व्यवस्था से मरीज और परिजन को इधर-उधर भटकने को मजबूर है. मरीज भगवान भरोसे अस्पताल इलाज करवाने आते है. जबकि अस्पताल में लाखों रुपए की मशीन रखी है. लेकिन कोई ऑपरेट करने वाला टेकनिशियन नहीं हैं.

Uploaded Image
बोकारो के सदर अस्पताल में लाखों रुपए के वेंटिलेटर धूल खा रही है. यहां पीएम केयर फंड से आधा दर्जन से अधिक वेंटिलेटर खरीदे गए थे. जिसमें से सबसे अधिक वेंटिलेटर आईसीयू में लगाए गए. अधिकांश वेंटिलेटर खराब पड़े हैं जो बेहतर है उनके लिए अस्पताल के पास ऑपरेटर नहीं है. एक एनएसथीसिया डॉक्टर सौरभ कुमार मात्र है जो ऑपरेट कर सकते हैं. 

 

 जानकार बताते हैं कि कुछ दिन पूर्व डॉ. सौरभ कुमार वेंटिलेटर संचालन का ट्रेनिंग पूरी हुई है. ऐसे में सिविल सर्जन का यह दावा कि वेंटिलेटर कार्यरत हैं, अपने आप हास्यास्पद है. वैसे उन्होंने कहा कि कुछ वेंटिलेटर खराब है जिन्हें बनवाया जाएगा. मालूम हो कि वेंटिलेटर जब से खरीदा गया है तब से अस्पताल को ऑपरेटर नहीं मिला. जबकि राज्य के विभागीय मंत्री स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का वकालत करते रहे हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही