Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : मेदांता अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

राजधानी रांची के मेदांता अस्पताल में एक महिला की मौत हो गई. मृतक महिला का नाम मीना देवी है और वह खूंटी जिले के रहने वाली थी. बताया जाता है कि मीना देवी को जौंडिस की बीमारी थी. जिसके बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कई दिनों से मीना देवी का इलाज मेदांता अस्पताल में चल रहा था. लेकिन आज (मंगलवार) को उनकी मौत हो गई.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: राजधानी रांची के मेदांता अस्पताल में एक महिला की मौत हो गई. मृतक महिला का नाम मीना देवी है और वह खूंटी जिले के रहने वाली थी. बताया जाता है कि मीना देवी को जौंडिस की बीमारी थी. जिसके बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कई दिनों से मीना देवी का इलाज मेदांता अस्पताल में चल रहा था. लेकिन आज (मंगलवार) को उनकी मौत हो गई.

 

मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. परिजनों ने बताया कि मरीज की मौत के बाद डॉक्टर विजय आनंद फरार हो गए है. डॉक्टर विजय आनंद से बार-बार मिलने का प्रयास किया गया. लेकिन वह अस्पताल छोड़कर भाग गए. इस बीच अस्पताल प्रबंधन ने कुल 12 लाख का बिल दिया है.

 

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची है और परिजनों से बातचीत कर रही है. पुलिस परिजनों से इस पूरे मामले की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है. वहीं, परिजनों ने बताया कि इस मामले को लेकर थाना में अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज कराएंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही