Search

रांची: ज्वेलर्स दुकान को अपराधियों ने बनाया निशाना, नगद व गहने लेकर हुए फरार

Ranchi: राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र स्थित हरिहर सिंह रोड में अपराधियों ने एक ज्वेलर्स दुकान को निशाना बनाया. बाइक सवार अपराधी ज्वेलर्स दुकान में घुसे और हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया. अपराधी दुकान में रखे सारे नगद और ज्वेलर्स लेकर फरार हो गए. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है. 

 

पुलिस दुकान संचालक से पूछताछ कर रही है और दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच कर रही है और अपराधियों की शिनाख्त की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp