Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कैबिनेट बैठक: CM हेमंत सोरेन का केंद्र पर हमला, केंद्रीय बजट को बताया जनता विरोधी

झारखंड में गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई. 5 फरवरी को हुई इस बैठक में कुल 27 प्रस्तावों पर मुहर लगी. बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्रिमंडल के साथ मीडिया से बातचीत की.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: झारखंड में गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई. 5 फरवरी को हुई इस बैठक में कुल 27 प्रस्तावों पर मुहर लगी. बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्रिमंडल के साथ मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और केंद्रीय बजट को लेकर तीखा हमला बोला.

 

केंद्रीय बजट में जनता को राहत नहीं- CM हेमंत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्रीय बजट पर सवाल उठाते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को गौर से देखने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि कृषि हो या अन्य सेक्टर, बताइए इस बजट में ऐसा क्या है जिससे आम लोगों को राहत मिली हो?” सीएम ने आरोप लगाया कि बजट में आम आदमी की जरूरत की चीजों को नजरअंदाज किया गया है.

 

दाल-चावल तक हुए महंगे, क्या यही विकास है?

मीडिया द्वारा कोयला, खनिज और लोहा महंगा होने से जुड़े सवाल पर सीएम और अधिक मुखर हो गए. उन्होंने कहा कि आप कोयला, खनिज और लोहा की बात कर रहे हैं, लेकिन क्या रोजमर्रा की चीजें सस्ती हुई हैं? सीएम ने साफ कहा कि इस बजट में तो दाल और चावल तक महंगे हो गए हैं.

 


असम की स्थिति पर बोले सीएम

असम दौरे से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने वहां के चाय बागान मजदूरों की स्थिति का जिक्र किया. कहा कि वहां आज भी गुलामी की स्थिति बनी हुई है. केंद्र और असम सरकार पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा. उन्होंने कहा कि असम में एक अजीब स्थिति है, वहां ऐसा लगता है जैसे देश के अंदर ही एक और देश हो. आज भी वहां अंग्रेजी हुकूमत की झलक दिखाई देती है. वहां अब भी ऐसा महसूस होता है कि लोग गुलामी का जीवन जी रहे हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही