Search

 
 
 

ऐतिहासिक जीत के बाद मेयर संजीव सिंह पत्नी संग पहुंचे खाटू श्याम मंदिर, लिया आशीर्वाद

गर निगम चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद धनबाद के नव-निर्वाचित मेयर संजीव सिंह अपनी पत्नी एवं झरिया विधायक रागिनी सिंह के साथ रविवार को झरिया स्थित खाटू श्याम मंदिर पहुंचे.
 
Sanjeev

Dhanbad :  नगर निगम चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद धनबाद के नव-निर्वाचित मेयर संजीव सिंह अपनी पत्नी एवं झरिया विधायक रागिनी सिंह के साथ रविवार को झरिया स्थित खाटू श्याम मंदिर पहुंचे.

 

दंपति ने बाबा खाटू श्याम के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद और संध्या भजन-आरती में भाग लिया. (संजीव सिंह से जुड़ी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...)

 

नव-निर्वाचित मेयर के मंदिर परिसर में पहुंचने पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया. मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद दोनों ने क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

 

मीडिया से बात करते हुए मेयर संजीव सिंह ने कहा कि यह जीत धनबाद की जनता की जीत है. जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वे पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे.

 

नगर निगम की बागडोर संभालते ही शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने, लंबित विकास योजनाओं को गति देने और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में तेजी से काम किया जाएगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी.

 

विधायक रागिनी सिंह ने भी धनबादवासियों का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि भले ही केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार न हो, लेकिन कोयलांचल में दोनों के समन्वय से विकास की रफ्तार दोगुनी की जाएगी. उनका लक्ष्य धनबाद को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक शहर के रूप में स्थापित करना है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही