Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आम्रपाली कोल परियोजना में अवैध वसूली की खबर प्रकाशन के बाद ट्रक मालिकों ने कहा, नहीं देंगे रंगदारी

नावाडीह में प्रभावित ट्रक मालिकों की बैठक प्रकाश यादव के अध्यक्षता में हुई.  बैठक में ट्रक मालिकों ने पांच सौ अवैध वसूली करना बंद करो...लोडिंग स्लिप माइंस से बाहर बांटना बंद करो... आदि नारे लगाकर विरोध जताया.
Advertisement
Advertisement

 Chatra : जिले के टंडवा में संचालित आम्रपाली कोल परियोजना में प्रतिदिन कोयला लोड ट्रकों से लाखों रुपए के अवैध वसूली की जा रही. इस खबर को प्रमुखता प्रकाशित होने के बाद ट्रक मालिकों ने जांच के मांग की है.

 

इसे लेकर नावाडीह में प्रभावित ट्रक मालिकों की बैठक प्रकाश यादव के अध्यक्षता में हुई.  बैठक में ट्रक मालिकों ने पांच सौ अवैध वसूली करना बंद करो...लोडिंग स्लिप माइंस से बाहर बांटना बंद करो... आदि नारे लगाकर विरोध जताया.

 

ट्रक मालिकों ने कहा कि संगठित गिरोह बनाकर प्रतिदिन प्रत्येक ट्रक से पांच सौ की अवैध वसूली कर रंगदारी ली जाती है .विरोध करने पर मुकदमा दर्ज कराने का धमकी दी जाती है. विरोध करने वाले ट्रक मालिकों कोपरेशान किया जाता है.

 

 निजी व्यक्ति द्वारा वसूली करायी जा रही है

 

ट्रक मालिकों ने कहा कि लोडर टोकन पहले माइंस क्षेत्र के अंदर अधिकारी द्वारा दिया जाता था. आरोप लगाया कि   माइंस क्षेत्र से बाहर निजी व्यक्ति द्वारा लोडर टोकन का वितरण कराकर वसूली करायी जा रही है. जिसकी सूचना जीएम आम्रपाली को देकर पूर्व की भांति लोडर टोकन माइंस क्षेत्र के अंदर वितरित करने का मांग की गयी है.

 

उल्लेखनीय है कि आम्रपाली कोल परियोजना के प्रारंभ से ही अवैध , भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी का मामला सुर्खियों में रहा है. कुछ मामलो में राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा कार्रवाई  की गयी, जिसके बाद कुछ सालों के लिए अवैध वसूली पर लगाम लगी थी.

 

लेकिन अब फिर आम्रपाली परियोजना में पुनः एक संगठित गिरोह बनाकर रहस्यमय तरीके से प्रत्येक ट्रक से प्रतिदिन वसूली की जा रही है.

 

  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही