Search

 
 
 

रांची सदर अस्पताल में इलाज की सुविधा होगी और बेहतर, कई नयी सेवाएं भी शुरू होंगी

रांची में कुत्तों के काटने के मामले बढ़ रहे हैं. उपायुक्त ने सभी अस्पतालों में रेबीज वैक्सीन की पर्याप्त व्यवस्था करने को कहा. बरसात में सांप के काटने के मामलों को देखते हुए एंटीवेनम दवा भी उपलब्ध रखने के निर्देश दिये गये.
 

  Ranchi :  रांची के सदर अस्पताल में मरीजों को अब और अच्छी सुविधा मिलेगी. आज उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में अहम बैठक हुई, जिसमें अस्पताल से जुड़ी कई बातों पर चर्चा हुई और बड़े फैसले लिये गये.

 

बैठक में लिये गये कुछ अहम फैसले

 

अब कैंसर और स्तन कैंसर की जांच अस्पताल में ही होगी

अस्पताल में अब पेट स्कैन और मैमोग्राफी मशीन लगाई जाएगी, जिससे कैंसर की जांच आसान और जल्दी हो सकेगी.

24 घंटे एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा

अब मरीजों को एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड जैसी जांच के लिए देर नहीं होगी. यह सुविधा दिन-रात उपलब्ध रहेगी.

 

गांव के मरीजों के लिए भी सुविधा : ब्लॉक (प्रखंड) स्तर पर खून लेने के सेंटर बनाए जाएंगे, जिससे गाँव के मरीजों के सैंपल सीधे सदर अस्पताल भेजे जा सकें.

 

अस्पताल में तेज इंटरनेट की सुविधा : डॉक्टरों और मरीजों के लिए बेहतर ऑनलाइन सेवा और टेलीमेडिसिन के लिए तेज इंटरनेट (लीज लाइन) की सुविधा शुरू की जायेगी.

 

ट्रेनिंग, मीटिंग के लिए ऑडिटोरियम और डाइनिंग एरिया की दरें तय : अब अस्पताल के सभागार और खाने की जगह का उपयोग तय रेट पर किया जाएगा.

 

खराब मशीनें हटेंगी, नयी आयेंगी : पुरानी और खराब हो चुकी मशीनों को हटाकर नयी  मशीनें लायी जायेंगी. साथ ही, सभी मशीनों की नियमित देखभाल की व्यवस्था होगी.

 

रजिस्टर और फॉर्म सब जगह एक जैसे होंगे : ओपीडी और आईपीडी में मरीजों का रिकॉर्ड रखने के लिए एक जैसे रजिस्टर और फॉर्म उपयोग में लाये जायेंगे.

 

गरीब मरीजों के लिए मुफ्त इलाज और जांच : जिनके पास आयुष्मान कार्ड नहीं है, उनके लिए भी सस्ता इलाज और जांच की सुविधा बढ़ाई जायेगी.

 

दो नये ऑपरेशन थिएटर बनेंगे : जटिल ऑपरेशन के लिए दो न/s मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर बनाये जायेंगे.

 

डॉक्टरों और स्टाफ की ट्रेनिंग और भर्ती पर जोर :  अस्पताल में काम करने वाले सभी डॉक्टरों और नर्सों को समय-समय पर ट्रेनिंग दी जायेगी और खाली पदों पर भर्ती जल्द की जायेगी.

 

मरीजों के साथ आये परिजनों को भी मिलेगी सुविधा : बैठक में यह भी तय हुआ कि अस्पताल में  ठहरने की व्यवस्था और पीने के पानी की सुविधा को और बेहतर बनाया जायेगा.

 

कुत्ते के काटने और सांप के डसने से बचाव पर भी चर्चा : रांची में कुत्तों के काटने के मामले बढ़ रहे हैं. उपायुक्त ने सभी अस्पतालों में रेबीज वैक्सीन की पर्याप्त व्यवस्था करने को कहा. बरसात में सांप के काटने के मामलों को देखते हुए एंटीवेनम दवा भी उपलब्ध रखने के निर्देश दिये गये.

 

भविष्य में रोबोटिक सर्जरी भी हो सकती है : बैठक में यह भी विचार किया गया कि आगे चलकर सदर अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू की जाये.  ताकि जटिल ऑपरेशन भी आसान हो सकें.

 

कोविड को लेकर भी सतर्कता जरूरी : कोविड से बचाव के लिए  सतर्क रहने को कहा गया. मास्क पहनना, दूरी बनाकर रखना और साफ-सफाई जरूरी है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही