Search

 
 
 

पलामूः जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक, डीसी बोले- बालू खनन पर रोक लगाएं

डीसी ने कहा कि बालू का उठाव नहीं हो इसे सुनिश्चित करें. इस कार्य में सीओ व थाना प्रभारी आपस में बेहतर समन्वय स्थापित कर काम करें.
 

Medininagar : पलामू डीसी समीरा एस ने बुधवार को जिला खनन टास्क फोर्स के साथ बैठक की. समाहरणालय सभाकक्ष में हुई बैठक में डीसी ने एनजीटी के 10 जून से 15 अक्टूबर तक बालू का खनन व उठाव नहीं करने संबंधी आदेश पर जिले में पूर्णतः अमल करने का निर्देश संबंधित अधिकरियों को दिया. कहा कि बालू का उठाव नहीं हो इसे सुनिश्चित करें. उन्होंने इस कार्य में सीओ व थाना प्रभारी को आपस में बेहतर समन्वय स्थापित करने की बात कही.

डीएमओ सुनील कुमार ने बताया कि पिछले दो महीने में बालू के अवैध खनन व परिवहन में लगे कुल 78 वाहनों को जब्त किया गया है. साथ ही 34 लाख 8 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया. 7 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है. इसी तरह वन प्रमंडल पदाधिकारी स्तर से अवैध खनन से जुड़े 2 मामले दायर किए गए हैं. जबकि डीटीओ कार्यालय ने 16 वाहनों को जब्त कर 10 लाख 31 हजार रुपये जुर्माना वसूला है. इसके अलावा अंचलों की ओर से की गयी कार्रवाई में 80 वाहन ज़ब्त किये गये हैं, जिसमें सबसे अधिक हुसैनाबाद में 11 वाहन ज़ब्त किये गये हैं.

 डीएमओ ने बताया कि विभिन्न अंचलों में अवैध बालू उठाव को रोकने के लिए 17 स्थानों पर ट्रेंच कटिंग की कार्रवाई की गयी है. 24 चौकीदारों की नियुक्ति भी की गयी है. बैठक में एसपी रिष्मा रमेशन, वन प्रमंडल पदाधिकारी, डीडीसी, अपर समाहर्ता, सदर एसडीएओ, हुसैनाबाद एसडीओ, सभी एसडीपीओ, सीओ व थाना प्रभारी उपस्थित थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही