Search

 
 
 

हनुमान अंश की सफलता के बाद संत प्रेमानंद महाराज पर बनेगी फिल्म राधा अंश

Lagatar Desk : हिमांगी सखी ने संत प्रेमानंद महाराज के जीवन और आध्यात्मिक यात्रा पर फिल्म बनाने की पहल की है. फिल्म का नाम 'राधा अंश' रखा गया है. हिमांगी सखी के मुताबिक, प्रोडक्शन टीम से इस प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत हो चुकी है और टीम फिल्म बनाने के लिए तैयार है. अब संत प्रेमानंद महाराज और उनके सहयोगियों की अनुमति का इंतजार है.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की चर्चा के बीच अब संत प्रेमानंद महाराज के जीवन पर फिल्म बनाने की तैयारी शुरू हो गई है. वैष्णव किन्नर अखाड़े की जगद्गुरु शंकराचार्य हिमांगी सखी ने संत प्रेमानंद महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म 'राधा अंश' बनाने का ऐलान किया है. हालांकि, इस फिल्म को लेकर संत प्रेमानंद महाराज या उनके शिष्यों की ओर से अभी आधिकारिक मंजूरी नहीं मिली है.

 

राधा अंश' नाम से बनेगी फिल्म


हिमांगी सखी ने संत प्रेमानंद महाराज के जीवन और आध्यात्मिक यात्रा पर फिल्म बनाने की पहल की है. फिल्म का नाम 'राधा अंश' रखा गया है. हिमांगी सखी के मुताबिक, प्रोडक्शन टीम से इस प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत हो चुकी है और टीम फिल्म बनाने के लिए तैयार है. अब संत प्रेमानंद महाराज और उनके सहयोगियों की अनुमति का इंतजार है.

 

मंजूरी मिलते ही शुरू होगा काम

हिमांगी सखी ने बताया कि वह बचपन से ही ब्रज से जुड़ी रही हैं. उन्होंने कहा कि ब्रज की गलियों में उनका बचपन बीता है और उनका राधा-भाव से गहरा आध्यात्मिक जुड़ाव है. ऐसे में संत प्रेमानंद महाराज के जीवन पर फिल्म बनाना उनके लिए महज एक फिल्म प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि आस्था और आध्यात्मिक जुड़ाव से जुड़ा विषय है.उन्होंने यह भी बताया कि अनुमति मिलते ही फिल्म के प्रोमो पर काम शुरू कर दिया जाएगा. यानी मंजूरी मिलने के बाद प्रोजेक्ट को तेजी से आगे बढ़ाने की तैयारी है.

 

कास्टिंग को लेकर भी सामने आई जानकारी

फिल्म की कास्टिंग को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं. हिमांगी सखी के अनुसार, कलाकारों के चयन में संत प्रेमानंद महाराज के सहयोगियों की सलाह को प्राथमिकता दी जाएगी. उनका कहना है कि वह उन्हीं कलाकारों को लेने की कोशिश करेंगी, जिनके नाम की सिफारिश महाराज के सहयोगियों की ओर से की जाएगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही