Search

 
 
 

Bigg Boss 20 : यंग डीएसए बने घर के कैप्टन, कनिका की छीनी लाइफलाइन, 20 साल की जर्नी देख छलके आंसू

Lagatar Desk :पहले हफ्ते के कैप्टेंसी टास्क में यंग डीएसए, आसिफ खान और रोडीज फेम गुल्लू यानी कुशाल तंवर के बीच मुकाबला देखने को मिला. टास्क के दौरान घर में जमकर गुटबाजी हुई. गेमर स्काउट भी कुछ मेल कंटेस्टेंट्स को एकजुट करते नजर आए.
 
यंग डीएसए बने घर के कैप्टन

Lagatar Desk : बिग बॉस 20’ को पहले ही हफ्ते में इसका कैप्टन मिल चुका है. यंग डीएसए ने कैप्टेंसी टास्क जीतकर घर की कमान अपने हाथों में ले ली है. कैप्टन बनते ही उन्होंने कनिका मान की एक लाइफलाइन खत्म कर दी, वहीं शो की 20 साल की जर्नी की झलक देखकर कई कंटेस्टेंट्स भावुक हो गए.

 

यंग डीएसए ने जीता पहला कैप्टेंसी टास्क

पहले हफ्ते के कैप्टेंसी टास्क में यंग डीएसए, आसिफ खान और रोडीज फेम गुल्लू यानी कुशाल तंवर के बीच मुकाबला देखने को मिला. टास्क के दौरान घर में जमकर गुटबाजी हुई. गेमर स्काउट भी कुछ मेल कंटेस्टेंट्स को एकजुट करते नजर आए.

 

वहीं, यंग डीएसए और टीवी एक्ट्रेस कनिका मान के बीच भी जमकर तकरार देखने को मिली. टास्क के दौरान कनिका ने साफ कर दिया कि वह गेम में दोस्ती को प्राथमिकता नहीं देंगी. उन्होंने कहा कि गेम के दौरान वह किसी की दोस्ती नहीं निभाएंगी.आखिरकार यंग डीएसए ने बाजी मार ली और वह ‘बिग बॉस 20’ के पहले कैप्टन बन गए.

 

कैप्टन बनते ही कनिका को दिया झटका

कैप्टन की जिम्मेदारी संभालते ही यंग डीएसए ने अपना पहला फैसला लिया. उन्होंने सीधे कनिका मान की एक लाइफलाइन खत्म कर दी. पहले से नॉमिनेशन का सामना कर रहीं कनिका के लिए यह फैसला बड़ा झटका साबित हुआ.यंग ने घरवालों के काम भी बांट दिए. उनके फैसले से साफ हो गया है कि आने वाले दिनों में यंग और कनिका के बीच टकराव और बढ़ सकता है.

 

 

बिग बॉस की 20 साल की जर्नी देख भावुक हुए घरवाले

एपिसोड का सबसे भावुक पल तब आया, जब बिग बॉस ने घरवालों को शो की 20 साल की झलकियां पेश की गई. दिन में सोने को लेकर स्काउट से सवाल करने के बाद बिग बॉस ने बताया कि यह सिर्फ एक रियलिटी शो नहीं, बल्कि दो दशकों की भावनाओं और रिश्तों की कहानी है.

 

इसके बाद घर की स्क्रीन पर बिग बॉस के पिछले 20 सालों की यादों का वीडियो दिखाया गया. पुराने होस्ट्स, चर्चित पलों, लड़ाइयों और विजेताओं की झलक देखकर कई कंटेस्टेंट्स भावुक हो गए.माही विज, आम्रपाली दुबे, ईशा और आसिफ खान खुद को रोक नहीं पाए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े. वहीं, ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम भी शो की पुरानी यादों को देखकर भावुक नजर आईं.

 

खुला रूम नंबर 20, कनिका की तस्वीर हुई बंद

इसके बाद बिग बॉस ने पहली बार ‘रूम नंबर 20’ का दरवाजा खोला. इस कमरे में सीजन 20 के सभी कंटेस्टेंट्स की तस्वीरें लगी हुई थीं. इस दौरान काजी तौकीर ने गाना गाकर माहौल को हल्का करने की कोशिश की. हालांकि, इसके बाद माहौल फिर बदल गया. बिग बॉस के निर्देश पर नए कैप्टन यंग डीएसए ने कनिका मान की तस्वीर पलट दी. इसके साथ ही कनिका की एक लाइफलाइन हमेशा के लिए खत्म हो गई.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही