Search

 
 
 

धुरंधर 2 देखने के बाद रजनीकांत ने शेयर किया रिव्यू, आदित्य धर को बताया ‘बॉक्स ऑफिस का बाप’

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है और लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म को न सिर्फ दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है, बल्कि बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के बड़े सितारे भी इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.
 

Lagatar desk : आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है और लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म को न सिर्फ दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है, बल्कि बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के बड़े सितारे भी इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

 

हाल ही में सुपरस्टार रजनीकांत ने फिल्म देखने के बाद अपना रिव्यू शेयर किया है . उन्होंने अपने इस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा-क्या फिल्म है… हैसटैग धुरंधर 2 आदित्य धर को सलाम. बॉक्स ऑफिस का बाप रणवीर और पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई. हर भारतीय को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए. जय हिंद.इससे पहले अल्लू अर्जुन, महेश बाबू, अक्षय कुमार और विजय देवरकोंडा जैसे सितारे भी फिल्म की सराहना कर चुके हैं.

 

 

आदित्य धर ने भी आभार व्यक्त किया

फिल्म की सफलता पर निर्देशक आदित्य धर ने भी आभार व्यक्त किया. मुंबई में हुई स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद उन्होंने कहा कि यह सफलता पूरी टीम की मेहनत का नतीजा है. उन्होंने सभी कलाकारों, टेक्नीशियनों और दर्शकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि दर्शकों का प्यार ही फिल्म की असली ताकत है.

 


‘धुरंधर 2’ की कहानी पहले भाग की कहानी को आगे बढ़ाती है. इसमें रणवीर सिंह के किरदार हमजा की यात्रा को दिखाया गया है, जो एक खतरनाक मिशन के तहत दुश्मन के बीच घुसकर आतंकी नेटवर्क को खत्म करता है. सीक्वल में यह दिखाया गया है कि वह कैसे और मजबूत बनता है और दुश्मनों से सीधी टक्कर लेता है. फिल्म में रणवीर सिंह और अर्जुन रामपाल के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिलता है.

 


स्टार कास्ट और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

इस फिल्म में आर माधवन, संजय दत्त, राकेश बेदी, सारा अर्जुन और दानिश पंडोर जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं.बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो ‘धुरंधर 2’ अब तक घरेलू बाजार में करीब 400 करोड़ रुपये और दुनियाभर में लगभग 700 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है, जो इसे साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल करता है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही