Search

 
 
 

अग्निवीर व महिला मिलिट्री पुलिस भर्ती: आवेदन की तिथि बढ़ी, 10 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन

नौकरी की इच्छुक युवाओं के लिए बड़ी खबर आई है. आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (ARO) रांची ने अग्निवीर जनरल ड्यूटी और महिला मिलिट्री पुलिस (WMP) भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अप्रैल 2026 कर दी है.
 

Ranchi : नौकरी की इच्छुक युवाओं के लिए बड़ी खबर आई है. आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (ARO) रांची ने अग्निवीर जनरल ड्यूटी और महिला मिलिट्री पुलिस (WMP) भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अप्रैल 2026 कर दी है.

 

अब वे सभी अभ्यर्थी, जो अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे, उनके पास देश सेवा का सपना पूरा करने का एक और सुनहरा अवसर प्रदान किया गया है. इच्छुक अभ्यर्थी Join Indian Army (JIA) पोर्टल पर जाकर जल्द से जल्द अपना पंजीकरण पूरा कर सकते हैं.

 

प्रशासन ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और मेरिट आधारित होगी. इसके साथ ही युवाओं को चेतावनी दी गई है कि वे किसी भी प्रकार की दलाली या गलत सलाह से बचें और केवल आधिकारिक माध्यमों से ही आवेदन करें.

 

 इच्छुक अभ्यर्थी ऐसे करें आवेदन

अभ्यर्थियों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट: www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर भरें. JIA पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है. अभ्यर्थी समस्या पर पोर्टल में शिकायत दर्ज करें या ARO रांची कार्यालय से संपर्क करे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही