Search

 
 
 

अग्निवीर NA व SKT का रिजल्ट जारी, चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया गया

आर्मी भर्ती कार्यालय, रांची ने अग्निपथ योजना के तहत हुई अग्निवीर नर्सिंग असिस्टेंट (NA) और अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल (SKT) भर्ती परीक्षा (CEE) का परिणाम जारी कर दिया है
 

Ranchi :  आर्मी भर्ती कार्यालय, रांची ने अग्निपथ योजना के तहत हुई अग्निवीर नर्सिंग असिस्टेंट (NA) और अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल (SKT) भर्ती परीक्षा (CEE) का परिणाम जारी कर दिया है.रिजल्ट को आज आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया.



चयनित अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सूचना


चयनित सभी अभ्यर्थियों को कहा गया है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर ARO रांची में उपस्थित हों. वहां उनके दस्तावेज़ों की जांच, मेडिकल टेस्ट और अन्य प्रक्रियाएँ पूरी की जाएंगी. देरी या अनुपस्थिति की स्थिति में अभ्यर्थिता रद्द मानी जाएगी.

 


दस्तावेज़ सत्यापन के लिए जरूरी कागजात

(मूल दस्तावेज़ + 2 सेट स्व-अभिप्रमाणित फोटोकॉपी)

ऑनलाइन परीक्षा का एडमिट कार्ड

आधार कार्ड

10वीं और 12वीं की मार्कशीट व प्रमाण-पत्र

 

झारखंड का डोमिसाइल

जाति प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो, केंद्र सरकार के प्रारूप में)

चरित्र प्रमाण-पत्र (6 माह के भीतर जारी)

NCC प्रमाण-पत्र (यदि हो)

खेल प्रमाण-पत्र (राष्ट्रीय/राज्य स्तर, यदि लागू हो)

20 पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो (सफेद बैकग्राउंड)

भर्ती रैली के समय जारी सभी दस्तावेज़ और स्लिप

 

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

अग्निवीर GD और ट्रेड्समैन का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा.

अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहें.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही