Search

 
 
 

Ranchi News : SBU और सी-डैक पटना के बीच समझौता, शोध व तकनीकी सहयोग को मिलेगा बढ़ावा

Ranchi News : इस अवसर पर सरला बिरला विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, कुलपति प्रो. सी. जगनाथन एवं कुलसचिव प्रो. एस. बी. दंडीन सहित विश्वविद्यालय के डीन, एसोसिएट डीन, विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ शिक्षक उपस्थित रहे. सी-डैक पटना की ओर से वरिष्ठ वैज्ञानिक सह केंद्र प्रमुख अभिनव दीक्षित, वैज्ञानिक निशांत कुमार शेखर, साकेत झा एवं अमरजीत शर्मा ने कार्यक्रम में भाग लिया.
 
समझौता

Ranchi News : सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू), रांची और सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डैक), पटना के बीच अकादमिक, शोध, नवाचार एवं तकनीकी सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए. एमओयू पर हस्ताक्षर सरला बिरला विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हुए.

 

इसे भी पढ़ें...

 

इस अवसर पर सरला बिरला विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, कुलपति प्रो. सी. जगनाथन एवं कुलसचिव प्रो. एस. बी. दंडीन सहित विश्वविद्यालय के डीन, एसोसिएट डीन, विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ शिक्षक उपस्थित रहे. सी-डैक पटना की ओर से वरिष्ठ वैज्ञानिक सह केंद्र प्रमुख अभिनव दीक्षित, वैज्ञानिक निशांत कुमार शेखर, साकेत झा एवं अमरजीत शर्मा ने कार्यक्रम में भाग लिया.

 

कार्यक्रम के दौरान सी-डैक की विभिन्न गतिविधियों और विश्वविद्यालय के साथ संभावित सहयोग के क्षेत्रों पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई. इसमें डिजिटल ट्विनिंग, स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट, साइबर सिक्योरिटी, क्वांटम कंप्यूटिंग तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस/मशीन लर्निंग (एआई/एमएल) जैसी उभरती तकनीकों पर विशेष रूप से चर्चा हुई. इसके बाद दोनों संस्थानों के प्रतिनिधियों ने एमओयू पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए.

 

इस समझौते के तहत दोनों संस्थानों के बीच संयुक्त शोध एवं विकास, प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्यशालाएं, सेमिनार, इंटर्नशिप, छात्र परियोजनाएं, कौशल विकास एवं क्षमता निर्माण जैसी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा.

 

साथ ही, तकनीक आधारित शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शोधार्थियों को उभरती प्रौद्योगिकियों के साथ व्यावहारिक रूप से जुड़ने और सी-डैक के साथ संयुक्त शोध के नए अवसर प्राप्त होंगे.

 

एसबीयू के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान एवं राज्यसभा सांसद सह निदेशक, प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने इस एमओयू पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे विश्वविद्यालय में शोध, नवाचार और तकनीकी शिक्षा को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही