Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ramgarh News: खाद-बीज दुकानों पर कृषि विभाग की कार्रवाई, स्टॉक और रेट लिस्ट की जांच

किसानों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण खाद एवं बीज उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने बुधवार को चितरपुर प्रखंड के विभिन्न खाद एवं बीज दुकानों का औचक निरीक्षण किया.
Advertisement
Advertisement
रामगढ़ जिले की खबरें

Ramgarh: किसानों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण खाद एवं बीज उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने बुधवार को चितरपुर प्रखंड के विभिन्न खाद एवं बीज दुकानों का औचक निरीक्षण किया. 

Uploaded Image

यह कार्रवाई रामगढ़ उपायुक्त और जिला कृषि पदाधिकारी के निर्देश पर की गई. जांच दल में प्रखंड कृषि पदाधिकारी चित्रा सिंह मुंडा, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अनामिका टेटे तथा सहायक तकनीकी प्रबंधक अर्पणा शर्मा शामिल थीं.

इसे भी पढ़ें: 

अधिकारियों ने दुकानों में स्टॉक रजिस्टर, रेट लिस्ट, पॉस मशीन और उपलब्ध खाद-बीज के वास्तविक स्टॉक का मिलान किया. इसके अलावा दुकानों पर पहुंचे किसानों से भी बातचीत कर यह जानकारी ली कि उन्हें निर्धारित सरकारी दर पर खाद एवं बीज मिल रहा है या नहीं. 

 

निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि खाद एवं बीज की बिक्री केवल सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही करें. साथ ही स्टॉक रजिस्टर और पॉस मशीन में सभी प्रविष्टियां नियमित रूप से अपडेट रखने तथा आवश्यक अभिलेख व्यवस्थित रखने को कहा गया. 

 

प्रखंड कृषि पदाधिकारी चित्रा सिंह मुंडा ने कहा कि किसानों के हितों की सुरक्षा और खाद-बीज की पारदर्शी बिक्री व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की जांच आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी. यदि किसी दुकान में अनियमितता या कालाबाजारी की शिकायत मिली तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही