Search

 
 
 

कृषि मंत्री ने सोहराई जतरा का किया उद्घाटन, युवाओं से शिक्षा अपनाने की अपील

सरसा लापुंग में कार्तिक सोहराई जतरा 2025 का उद्घाटन राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने फीता काटकर किया. रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे.
 

Ranchi : सरसा लापुंग में कार्तिक सोहराई जतरा 2025 का उद्घाटन राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने फीता काटकर किया. रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे. 

 

मंत्री ने कहा कि आदिवासी-मूलवासी समाज की एकजुटता से हमारी संस्कृति जीवंत है, और इस विरासत को बचाने की जिम्मेदारी युवा पीढ़ी की है. उन्होंने युवाओं से अपील की कि शिक्षा के जेवर से खुद को सजाना जरूरी है.

 

उन्होंने बताया कि सरकार किसानों को बीज, ट्रैक्टर और सोलर पंप जैसी योजनाओं का लाभ दे रही है. मौके पर बंधु तिर्की, संतोष तिर्की, नकुल सिंह, सत्येंद्र भगत, फुलमनी देवी समेत समिति के कई पदाधिकारी मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही