Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bihar: मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर जगदंबा मंदिर पहुंचे कृषि मंत्री विजय सिन्हा, की पूजा-अर्चना

केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर  के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा बुधवार को लखीसराय पहुंचे. उन्होंने बड़हिया स्थित प्रसिद्ध जगदंबा मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घ और सफल जीवन की कामना की.
Advertisement
Advertisement

Lakhisray: केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर  के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा बुधवार को लखीसराय पहुंचे. उन्होंने बड़हिया स्थित प्रसिद्ध जगदंबा मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घ और सफल जीवन की कामना की.

 


मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं. उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम, अनुच्छेद 370 को हटाने का निर्णय, डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियान देश को नई दिशा देने वाले साबित हुए हैं.

 


विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा लगातार बढ़ी है और देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है.

 


इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष रंजन भी मौजूद रहे. उन्होंने भी प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि देश को आगे भी उनका मार्गदर्शन मिलता रहे.

 


कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला. कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में नारे लगाए और उनके नेतृत्व में देश की निरंतर प्रगति की कामना की. मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही