Search

 
 
 

गुरुग्राम हादसे के पीड़ित परिवारों को 15-15 लाख की सहायता, 2 को जॉब ऑफर

हरियाणा के गुरुग्राम में हुए दर्दनाक हादसे में झारखंड के ईचागढ़ और पोटका क्षेत्र के 6 श्रमिकों की मौत के बाद उनके परिजनों को लगातार सहायता दी जा रही है. इसी क्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बुधवार को सरायकेला-खरसावां दौरे के दौरान छह पीड़ित परिवारों को 15-15 लाख रुपये का चेक सौंपा.
 
  • हरियाणा के गुरुग्राम में हादसे में झारखंड के 6 श्रमिकों की मौत हो गई थी

Ranchi : हरियाणा के गुरुग्राम में हुए दर्दनाक हादसे में झारखंड के ईचागढ़ और पोटका क्षेत्र के 6 श्रमिकों की मौत के बाद उनके परिजनों को लगातार सहायता दी जा रही है. इसी क्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बुधवार को सरायकेला-खरसावां दौरे के दौरान छह पीड़ित परिवारों को 15-15 लाख रुपये का चेक सौंपा.

 

मृतकों में मधुमति महतो, रोहित महतो, मोचीराम गोप, झरना गोप, सुक्कु सिंह मुंडा और तपन कुमार महतो के परिजन शामिल हैं. मंत्री ने कहा कि इस हादसे से परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनकी भरपाई संभव नहीं है, लेकिन सरकार उनके जीवन-यापन में कोई कठिनाई न हो, इसके लिए हरसंभव प्रयास कर रही है.

 

बताया गया कि मंत्री की पहल पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राज्य सरकार ने पहले ही सभी मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपए का मुआवजा दिया है. इसके अलावा अब तक प्रत्येक परिवार को करीब 35 लाख रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है.

 

कार्यक्रम के दौरान दो पीड़ित परिवारों को रोजगार के लिए ऑफर लेटर भी दिया गया. साथ ही डीबीटी के माध्यम से अगले 10 दिनों के भीतर प्रत्येक परिवार के खाते में 4 लाख रुपए और भेजे जाएंगे. इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान और आदित्यपुर के मेयर संजय सिंह सरदार समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही