Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारत जोड़ो यात्रा का लक्ष्य लोगों को जोड़ना व नफरत खत्म करना था – राजेश ठाकुर

Ranchi : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा आज समाप्त हो गयी. इस ऐतिहासिक यात्रा के समापन समारोह का गवाह झारखंड भी बना. समापन समारोह में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, भारत जोड़ो यात्रा के राज्य संयोजक सुबोधकांत सहाय, महागठबंधन की ओर से मंत्री मिथिलेश ठाकुर भी शामिल हुए. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यात्रा का लक्ष्य लोगों को जोड़ना और नफरत को खत्म करना था. यह सुखद संदेश है कि यात्रा में कांग्रेसियों से ज्यादा आम जनता, शिक्षाविद्, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी, आरबीआई के पूर्व गर्वनर, फिल्म अभिनेता-अभिनेत्री जैसे लोग शामिल हुए. शामिल होने वाले लोगों ने स्पष्ट किया कि वे देश से नफरत को खत्म करेंगे. इसे भी पढ़ें - गोड्डा">https://lagatar.in/godda-stone-pelting-occurred-during-idol-immersion-young-mans-head-exploded/">गोड्डा

: मूर्ति विसर्जन के दौरान हुआ पथराव, युवक का सिर फटा

भाजपा ने देश को अहंकार का विजन दिया – राजेश ठाकुर

राजेश ठाकुर ने कहा कि यात्रा ने देश को एक अलग विजन दिया है. जहां केंद्र में बैठी भाजपानीत सरकार ने देश को नफरत और अहंकार से भरा विजन दिया.वहीं इस यात्रा के जरिए कांग्रेस ने देश को मोहब्बत और भाईचारे का विजन दिया. नेता आमलगीर आलम ने कहा कि विभाजनकारी ताकतें हमारी विविधता को देश के खिलाफ इस्तेमाल कर रही हैं. कांग्रेस हमेशा इन बुराईयों के खिलाफ लड़ती रहेगी. पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि आज लोगों के दिलों में असुरक्षा और डर पैदाकर समाज में नफरत का बीज बोया जा रहा है. लेकिन इस यात्रा ने नफरतों की दीवार को गिरा दिया.

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया

दूसरी तरफ भारत जोड़ो यात्रा के समापन दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और सलामी दी गई. प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद गीता कोड़ा ने झंडोत्तोलन किया. सर्वप्रथम सेवादल की प्रदेश मुख्य संगठक नेली नाथन द्वारा प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष को गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया गया. इस मौके पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री बन्धु तिर्की भी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - सूबे">https://lagatar.in/crisis-on-health-state-colleague-banna-gupta-is-not-worried-about-workers-people-are-affected-by-strike/">सूबे

के स्वास्थ पर संकटः सहकर्मी बन्ना गुप्ता को नहीं है कर्मियों की चिंता, हड़ताल से त्रस्त हुई जनता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही