Search

 
 
 

पुलिस स्टेशन में महिला से दुष्कर्म की एपवा ने की निंदा, निष्पक्ष जांच की मांग

Ranchi News: एपवा ने कहा है कि जिस थाने में महिला सुरक्षा की उम्मीद लेकर पहुंची थी, वहीं उसके साथ ऐसी घटना का आरोप पुलिस व्यवस्था की जवाबदेही पर बड़ा सवाल है. संगठन ने मांग की है कि घटना के समय मौजूद सभी पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच हो और दोषी पाये जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए.
 
छात्र नेता

Ranchi News: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना में सुरक्षा की गुहार लेकर पहुंची महिला के साथ कथित दुष्कर्म का मामला पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है. अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (एपवा), झारखंड ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए पुलिसकर्मियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें:

मिली जानकारी के अनुसार, पति के साथ विवाद और मारपीट की शिकायत लेकर महिला गम्हरिया थाना पहुंची थी. आरोप है कि इसी दौरान थाना परिसर में तैनात वायरलेस ऑपरेटर सिपाही नीरज लकड़ा ने उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता ने शोर मचाकर मदद की गुहार लगायी, लेकिन आरोप है कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे बचाने के लिए हस्तक्षेप नहीं किया.

 

मामले की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है. पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर पूरे मामले की जांच की जा रही है.

 

घटना को लेकर कुछ गंभीर आरोप भी सामने आये हैं. पीड़िता के अनुसार, घटना के बाद कपड़े खरीदने के लिए आरोपी की ओर से 700 रुपये दिये गये. इसके बाद उसे ऑटो से गम्हरिया रेलवे स्टेशन पहुंचाकर मायके चले जाने को कहा गया. इन आरोपों की जांच किया जाना जरूरी है.

 

एपवा ने कहा है कि जिस थाने में महिला सुरक्षा की उम्मीद लेकर पहुंची थी, वहीं उसके साथ ऐसी घटना का आरोप पुलिस व्यवस्था की जवाबदेही पर बड़ा सवाल है. संगठन ने मांग की है कि घटना के समय मौजूद सभी पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच हो और दोषी पाये जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए. संगठन का कहना है कि महिलाओं का पुलिस और प्रशासन पर भरोसा कायम रखने के लिए पीड़िता को न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिलना जरूरी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही