Search

 
 
 

वायु सेना का लड़ाकू विमान सुखोई-30 MKI असम में क्रैश, दो पायलटों की मौत की खबर

भारतीय वायु सेना ने इस संबंध में पोस्ट कर कहा कि  Su-30 MKI विमान दुर्घटना में स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर के निधन पर भारतीय वायु सेना गहरा शोक व्यक्त करती है.
 

New Delhi : भारतीय वायु सेना का लड़ाकू विमान सुखोई-30 MKI असम के कार्बी आंगलोंग जिले में क्रैश हो गया है. इस हादसे में दो पायलटों की मौत हो गयी है. खबर है कि विमान गुरुवार शाम जोरहाट एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद लगभग 60 किलोमीटर दूर क्रैश हो गया. 

भारतीय वायु सेना ने इस संबंध में पोस्ट कर कहा कि  Su-30 MKI विमान दुर्घटना में स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर के निधन पर भारतीय वायु सेना गहरा शोक व्यक्त करती है. इस दुख की घड़ी में भारतीय वायु सेना के सभी जवान शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं और उनके साथ मजबूती से खड़े हैं.  

 

 

रक्षा प्रवक्ता के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त विमान का मलबा आज शुक्रवार को मिला. PTI ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि वायु सेना की रेस्क्यू टीम ने पुलिस प्रशासन तथा ग्रामीणों की सहायता से मलबा खोज निकाला.


अधिकारियों के अनुसार जोरहाट एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान लापता हो गया.  रक्षा मंत्रालय के PRO लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बयान में जारी कर कहा था कि भारतीय वायु सेना का Su-30 MKI विमान लापता बताया जा रहा है.


विमान ने असम के जोरहाट एयरबेस से उड़ान भरी थी. आखिरी बार शाम 7:42 बजे उससे संपर्क हुआ था. जानकारी के अनुसार IAF के पास 260 से अधिक Su-30MKI विमान है.


इससे पहले जून 2024 में महाराष्ट्र के नासिक जिले में और एक सुखोई-30 विमान जनवरी 2023 में ग्वालियर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही