Search

 
 
 

9 राज्यों व UT के राज्यपाल व LG बदले, आर.एन. रवि को बंगाल, सैयद अता हसनैन को बिहार की जिम्मेदारी

केंद्र सरकार ने बिहार, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में नए राज्यपालों और उप-राज्यपालों (LG) की नियुक्ति और तबादले की घोषणा की है.  राष्ट्रपति भवन की ओर से गुरुवार की देर रात इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है
 

Lagatar Desk : केंद्र सरकार ने बिहार, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में नए राज्यपालों और उप-राज्यपालों (LG) की नियुक्ति और तबादले की घोषणा की है.  राष्ट्रपति भवन की ओर से गुरुवार की देर रात इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है.

 

आर. एन. रवि बने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल

जारी अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को लद्दाख का लेफ्टिनेंट गवर्नर बनाया गया है. वहीं तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का लेफ्टिनेंट गवर्नर बनाया गया. वे पूर्व भारतीय राजदूत रह चुके हैं.

 

इसके अलावा तमिलनाडु के गवर्नर आर.एन. रवि को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनाया गया है. उन्होंने सी.वी. आनंद बोस की जगह ली है, जिन्होंने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. 

 

वहीं लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

 

जानें कहां कौन बने राज्यपाल 

दिल्ली :  पूर्व भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का नया उप-राज्यपाल (LG) नियुक्त किया गया है.

लद्दाख : दिल्ली के वर्तमान उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को अब लद्दाख का उप-राज्यपाल बनाया गया है.

पश्चिम बंगाल : तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि को पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है. उन्होंने सी.वी. आनंद बोस की जगह ली है, जिन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.

तेलंगाना : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को अब तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

महाराष्ट्र : तेलंगाना के वर्तमान राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है.

बिहार : लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

तमिलनाडु : केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है.

हिमाचल प्रदेश : लद्दाख के वर्तमान उप-राज्यपाल कविंदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

नागालैंड : नंद किशोर यादव को नागालैंड का नया राज्यपाल बनाया गया है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही