Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह:  डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक की मौत, तीन घायल

शहर के नगर थाना क्षेत्र के हुट्टी बाजार रविदास टोला में गुरुवार की रात डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में ख़ूनी संघर्ष हो गया. इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर चाकूबाजी ओर उस्तूराबाजी हुई, जिसमें एक युवक की मौत हो गयी. जबकि इस घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं.
Advertisement
Advertisement

Giridih :  शहर के नगर थाना क्षेत्र के हुट्टी बाजार रविदास टोला में गुरुवार की रात डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में ख़ूनी संघर्ष हो गया. इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर चाकूबाजी ओर उस्तूराबाजी हुई, जिसमें एक युवक की मौत हो गयी. जबकि इस घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं.

मृतक की पहचान हुट्टी बाजार निवासी 30 वर्षीय अजय कुमार दास के रुप में की गयी. वहीं घायलों में राजेश दास, परदूम दास और प्रेम दास शामिल हैं, जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

 

Uploaded Image

बच्चों के बीच किसी बात को लेकर हुआ था विवाद

 

जानकारी के अनुसार, हुट्टी बाजार मुहल्ले में डीजे बज रहा था. इसी दौरान मुहल्ले के कुछ बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. बच्चों के झगड़े को शांत कराने के लिए अजय कुमार दास समेत अन्य लोग बीच-बचाव करने पहुंचे थे.

इसी बीच हुट्टी बाजार निवासी रवि दास अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंच गया और देखते ही देखते अजय सहित अन्य लोगों पर उस्तरा व चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमले में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

शोर-शराबा सुनकर स्थानीय लोग जुट गए और इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद अजय कुमार दास को मृत घोषित कर दिया.


Uploaded Image

 

जीजा-साला के बीच किसी बात को लेकर चल रही थी आपसी रंजिश

इधर घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं. बताया जा रहा है कि हमलावर और मृतक आपस में जीजा-साला हैं और दोनों के बीच पहले से किसी बात को लेकर आपसी रंजिश भी चल रही थी.

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी नीरज कुमार सिंह, नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही