Search

 
 
 

दिल्ली से पटना आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट टर्बुलेंस में फंसी, यात्रियों में मचा हड़कंप

दिल्ली से पटना आने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट (AI-0407) में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब विमान खराब मौसम की वजह से एयर टर्बुलेंस में फंस गया.
 

Patna :  दिल्ली से पटना आने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट (AI-0407) में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब विमान खराब मौसम की वजह से एयर टर्बुलेंस में फंस गया. जिससे फ्लाइट के अंदर अचानक तेज झटके महसूस होने लगे.  इस दौरान यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कुछ पल के लिए चीख-पुकार का माहौल बन गया.

 

पहले ही 6 घंटे की देरी से विमान भरा था उड़ान 

बताया गया कि विमान पहले ही छह घंटे की देरी से दिल्ली एयरपोर्ट से दोपहर 2:40 बजे रवाना हुआ था. विमान पटना पहुंचने से करीब 20 मिनट पहले ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था, तभी खराब मौसम के चलते एयर टर्बुलेंस में फंस गया.  इसके बाद विमान के अंदर अचानक तेज झटके शुरू हो गए, जो करीब 10 मिनट तक जारी रहे.

 

झटके से विमान में रखा सारा सामान बिखर गया 

झटके के कारण केबिन क्रू द्वारा सर्व किए गए खाने-पीने का सामान चारों तरफ बिखर गया. यात्रियों का सामान भी ऊपर की डिक्की से नीचे गिरने लगा. हालात कुछ समय के लिए काफी डरावने हो गए, लेकिन विमान के पायलट ने पूरी सूझबूझ के साथ स्थिति को संभाल लिया और विमान को संतुलित कर लिया. विमान को अंततः दोपहर 4:10 बजे पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया, जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही