Search

 
 
 

Bihar News: मोतिहारी से जल्द शुरू होगी हवाई सेवा, 25 एकड़ में बनेगा रनवे

मोतिहारी और उसके आसपास के लोगों के लिए अच्छी खबर है. जल्द ही यहां हवाई पट्टी का निर्माण होने जा रहा है, जिससे लोगों के हवाई यात्रा का सपना साकार हो सकता है. इसके लिए सरकार से हवाई अड्डा मैदान को विकसित किया जा रहा है.
 
बिहार की खबरें

Motihari: मोतिहारी और उसके आसपास के लोगों के लिए अच्छी खबर है. जल्द ही यहां हवाई पट्टी का निर्माण होने जा रहा है, जिससे लोगों के हवाई यात्रा का सपना साकार हो सकता है. इसके लिए सरकार से हवाई अड्डा मैदान को विकसित किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: 

केन्द्र सरकार की उड़ान योजना के तहत जिला मुख्यालय स्थित हवाई अड्डा मैदान से छोटे विमानों के परिचालन की तैयारी तेज हो गई है. विशेषज्ञों की टीम ने स्थल का भौतिक निरीक्षण पूरा कर लिया है. अब तकनीकि मंजूरी मिलने के बाद करीब 25 एकड़ भूमि पर रनवे निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा.

 

प्रस्तावित हवाई पट्टी से छोटे घरेलू विमानों का संचालन किया जाएगा, जिससे मोतिहारी सहित पूरे पूर्वी चंपारण के लोगों को सीथी हवाई सेवा का लाभ मिलेगा. इससे क्षेत्र में व्यवसाय, पर्यटन, निवेश और रोजगार के नए अवसर भी बढ़ने की उम्मीद है. साथ ही ऐतिहासिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण चंपारण क्षेत्र देश के अन्य प्रमुख शहरों से हवाई संपर्क भी बेहतर होगा.

 

निरीक्षण के दौरान विशेषज्ञों की टीम ने उपलब्ध भूमि, रनवे निर्माण की संभावनाओं और अन्य तकनीकी मानकों का विस्तृत आकलन किया. अब निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर आगे की प्रशासनकि और तकनीकि प्रक्रिया पूरी की जाएगी. अधिकारियों का कहना है कि सभी आवश्यक स्वीकृतियां मिलने के बाद  निर्माण कार्य तेजी से शुरू कराया जाएगा.

 

जिले में हवाई सेवा शुरू करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी. ऐसे में इस परियोजना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह है. लोगों का मानना है कि विमान सेवा शुरू होने से आवागमन आसान होगा और जिले के आर्थिक, औद्योगिक तथा पर्यटन विकास को नई गति मिलेगी.

 

पूर्वी चंपारण के अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि विशेषज्ञों की टीम निरीक्षण का कार्य पूरा कर चुकी है. तकनीकि सहमति मिलने के बाद रनवे निर्माण का काम शुरू कराया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही