Search

 
 
 

Job News : XISS रांची में असिस्टेंट प्रोफेसर व ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर भर्ती, 18 जुलाई तक करें आवेदन

जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस (XISS) ने वर्ष 2026 के लिए संविदा (Contractual) आधार पर विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है
 
झारखंड की खबरें

Ranchi : जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस (XISS) ने वर्ष 2026 के लिए संविदा (Contractual) आधार पर विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी 18 जुलाई 2026 तक संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

 

 

कुल 5 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इनमें असिस्टेंट प्रोफेसर (लेवल-10) के 3 पद तथा ऑफिस असिस्टेंट के 2 पद शामिल हैं.असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए पर्यावरण अध्ययन/क्लाइमेट एक्शन/सस्टेनेबिलिटी, बिजनेस एनालिटिक्स तथा ऑपरेशन व सप्लाई चेन मैनेजमेंट विषयों में पीएचडी और संबंधित विषय में प्रथम श्रेणी की योग्यता अनिवार्य है.

 

वहीं ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए स्नातक के साथ प्रशासन, सीआरएम व ईआरपी प्रबंधन का ज्ञान आवश्यक है. एमबीए अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी.चयनित अभ्यर्थियों का मानदेय XISS की नीति के अनुसार दिया जाएगा. सभी पद पूरी तरह अस्थायी और अनुबंध अवधि तक ही मान्य होंगे. आरक्षित वर्ग के स्थानीय अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी.

 

भर्ती प्रक्रिया के दौरान शैक्षणिक व अनुभव संबंधी प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा. संस्थान ने स्पष्ट किया है कि ई-मेल के माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे तथा चयनित अभ्यर्थियों का नियमित नियुक्ति पर कोई दावा मान्य नहीं होगा.भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया www.xiss.ac.in/careers पर उपलब्ध है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही