Search

 
 
 

मुजफ्फरपुर में जल्द शुरू होगा विमान सेवा, पताही एयरपोर्ट के लिए 43 करोड़ का टेंडर जारी

मुजफ्फरपुर के विकास को नई उड़ान मिलने जा रही है. जिले के पताही एयरपोर्ट को विकसित किया जाएगा. इसके लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने एयरपोर्ट के रनवे के विकास और निर्माण के लिए करीब 43 करोड़ का टेंडर जारी किया है.
 

Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर के विकास को नई उड़ान मिलने जा रही है. जिले के पताही एयरपोर्ट को विकसित किया जाएगा. इसके लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने एयरपोर्ट के रनवे के विकास और निर्माण के लिए करीब 43 करोड़ का टेंडर जारी किया है. जो लोगों के लिए विकास की नई इबारत लिखेगी. दूरी का फासला अब मिनटों में पूरा होगा. लोग वर्षों से यहां से नियमित विमान सेवा शुरू होने की उम्मीद लगाए हुए थे.

 

क्षेत्र के लोग केंद्र और राज्य सरकार के साझा प्रयासों से पताही की रनवे से विमान आसमान की ऊंचाइयों को छू पाएंगे. एयरपोर्ट के विकास से मुजफ्फरपुर के चौहमुखी विकास के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा.

 

जानकारी के अनुसार, हवाई अड्डे के रनवे का विकास किया जाएगा. जिसमें रनवे को अपग्रेड, मजबूतीकरण और तकनीकी के कार्य किए जाएंगे. जानकारों का मानना है कि रनवे का यह कार्य पूरा होते ही हवाई अड्डे को ऑपरेशनल बनाने की दिशा में सबसे बड़ी बाधा दूर हो जाएगी. हवाई पट्टी को आधुनिक मानकों के अनुरूप तैयार किया जाएगा, ताकि विमानों की सुरक्षित लैंडिंग और टेक-ऑफ हो सकेगा.


टेंडर हो जाने के बाद स्थानीय व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और आम जनता में भारी उत्साह है. मुजफ्फरपुर उत्तर बिहार का प्रमुख व्यापारिक केंद्र है. यहां के उद्योग को नई पहचान मिलेगी. वहीं, मुजफ्फपुर की लीची देश-दुनिया के बाजार तक पहुंचेगी. एयरपोर्ट शुरू हो जाने के बाद कई जिले के लोगों को यात्रा में सुविधा होगी. इसके अलावा पर्यटन और बुनियादी ढांचे में निवेश बढ़ेगा, जिससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. जिससे व्यापार, निर्यात और रोजगार को नई गति मिलेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही