Search

 
 
 

'मुख्यमंत्री रोजगार योजना': CM नीतीश ने 25 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10 हजार

बिहार में महिला सशक्तीकरण के उद्देश्य से मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत सीएम नीतीश ने 25 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी.
 

Patna : बिहार में महिला सशक्तीकरण के उद्देश्य से मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत सीएम नीतीश ने 25 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी. रिमोट दबाकर 2500 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण किया.

 

इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी साथ रहे अब कुल मिलाकर 1.81 करोड़ महिलाओं के खाते में 10,000 रुपये की राशि भेजी जा चुकी है. 

 

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंस से बड़ी संख्या में जुड़ीं सभी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस योजना में दी गई सहायता से काफी महिलाओं ने अपनी पसंद का रोजगार शुरू किया है.

 

जो महिलाएं अपना रोजगार अच्छे से करेंगी, उन्हें आगे 2 लाख रुपये तक की सहायता दी जाएगी. बचे हुए परिवारों को भी जल्दी ही सहायता दे दी जाएगी. बिहार में पहले स्वयं सहायता समूह की संख्या बहुत कम थी लेकिन अब यह संख्या काफी बढ़ चुकी है. 

 

अगले पांच वर्षों में विकास की गति को और तेज करने के लिए 'सात निश्चय-3' का गठन किया गया है. इसके अंतर्गत पहले निश्चय 'दोगुना रोजगार-दोगुनी आय' के तहत राज्य की प्रति व्यक्ति औसत आय को दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है और इसके लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत हर परिवार की एक महिला को 10 हजार रुपये तक की सहायता दी जा रही है.

 

गौरतलब है कि बिहार सरकार ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का ऐलान किया था.  चुनाव से पहले ही महिलाओं के खाते में इस योजना की पहली किश्त 10 हजार रुपये की धनराशि भेज दी गई थी.  

 

इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार सहित कई अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के जिलाधिकारी, लाभार्थी भी जुड़े हुए थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही