Search

 
 
 

राजस्थान : भिवाड़ी के केमिकल फैक्ट्री में तेज धमाके के बाद लगी आग, 8 मजदूर जिंदा जले

राजस्थान के भिवाड़ी से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां औद्योगिक क्षेत्र खुशखेड़ा में सुबह 9:30 बजे एक केमिकल फैक्ट्री में तेज धमाके के बाद आग लग गई है, जिसमें आठ लोगों की झुलसकर मौत हो गई है. फैक्ट्री में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और अभी भी एक मजदूर के फंसे होने की खबर है.
 

Lagatar Desk :  राजस्थान के भिवाड़ी से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां औद्योगिक क्षेत्र खुशखेड़ा में सुबह 9:30 बजे एक केमिकल फैक्ट्री में तेज धमाके के बाद आग लग गई. इस हादसे में आठ मजदूरों की झुलसकर मौत हो गई है. फैक्ट्री में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और अभी भी एक मजदूर के फंसे होने की खबर है. 

 

पीएम ने जताया शोक

पीएम मोदी ने हादसे पर शोक जताया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में पोस्ट शेयर कर राजस्थान के भिवाड़ी में हुई आगजनी की घटना बेहद दुखद और दर्दनाक बताया है. पीएम ने लिखा कि जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है. उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है.

 

 

 

तेज धमाके की आवाज कई बार सुनाई दी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फैक्ट्री में केमिकल्स और पटाखों के कारण आग तेजी से फैल गई. धमाके की आवाज कई बार सुनाई दी, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई.

 

डेढ़ घंटी की मशक्कत के बाद आग पर काबू 

अगलगी की सूचना मिलते ही दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गई. आग की लपटें भयंकर होने के कारण दमकल कर्मियों ने डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग में काबू किया.

 

केमिकल्स व गैस सिलेंडर फटने से हुआ हादसा

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि फैक्ट्री में केमिकल्स और गैस सिलेंडर फटने के कारण तेज धमाके के बाद आग लग गई. फैक्ट्री के कुछ हिस्सों में बड़ी मात्रा में गत्तों का स्टॉक भी रखा था, जिसकी वजह से आग ने और भयावह रूप ले लिया. बताया जा रहा है कि इस फैक्ट्री में केमिकल्स के साथ पटाखे भी बनाए जाते थे. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही