Search

सिंगापुर-हांगकांग के बीच बनेगा एयर ट्रैवल बबल, सुरक्षा के साथ 26 मई से कर सकेंगे हवाई यात्रा

LagatarDesk :  सिंगापुर">https://en.wikipedia.org/wiki/Singapore">सिंगापुर

और हांगकांग ने महामारी पर काबू पा लिया है. दोनों वैश्विक विमानन और वित्तीय केंद्रों के बीच 26 मई से हवाई यात्राएं शुरू होगी.  पूरी सुरक्षा के साथ एयर ट्रैवल बबल (एटीबी) को शुरू किया जायेगा.

एयर ट्रैवल बबलनवंबर में होने वाला था शुरू

एयर ट्रैवल बबल पिछले साल नवंबर में ही शुरू होने वाला था. लेकिन हांगकांग में कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के कारण इसे रद्द कर दिया गया था. सिंगापुर के परिवहन मंत्रालय ने कहा कि व्यवस्थाओं की समीक्षा के बाद समझौते में कई सुधार किये गये. इसमें एटीबी को दोबारा शुरू करने के लिए भी कई सख्त शर्तें भी शामिल हैं.

सिंगापुर-हांगकांग कोरोना की स्थिति की करेंगे निगरानी

परिवहन मंत्रालय ने कहा कि हांगकांग में कोरोना महामारी की स्थिति में सुधार हुआ है. पिछले कुछ हफ्तों में संक्रमण के मामलों में काफी कमी आयी हैं. मंत्रालय ने कहा कि अभी से लेकर 26 मई तक कोरोना की स्थिति की बारीकी से निगरानी करेंगे. यदि स्थिति लगातार.. सामान्य बनी रही तो हवाई यात्रा को सावधानी के साथ शुरू किया जायेगा.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//