Search

 
 
 

बंगाल : मतदान केंद्र में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में भाजपा उम्मीदवार का एजेंट गिरफ्तार

 

West Bengal : बंगाल विधानसभा 2021 के 7 वें चरण का मतदान आज हो रहा है. मतदान केंद्र में महिलाओं से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है. जहां रासबिहारी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रत साहा के एजेंट पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है. इसपर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एजेंट को पुलिस कर लिया है.

महिलाओं से छेड़छाड़ की मिली थी शिकायत

पुलिस ने बताया कि विद्या भारती स्कूल मतदान केंद्र में महिलाओं के हाथ पकड़ने और घसीटने की शिकायत मिली थी. महिलाओं ने बीजेपी उम्मीदवार के एजेंट मोहन राव के खिलाफ शिकायत की है. शिकायत के बाद पुलिस ने मोहन राव को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आरोपी मोहन राव से पूछताछ कर रही है.

मोहन राव ने आरोप को बताया गलत


दूसरी तरफ राव ने अपने ऊपर लगे आरोप को गलत बताया है. राव ने कहा कि कि महिलाओं के द्वारा लगाया गया आरोप लगत है. ऐसी कोई घटना नहीं हुई है. इस बीच साहा ने आरोप लगाया, ‘तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता इलाके में व्यवधान पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. यह शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया में जानबूझ कर बाधा उत्पन्न करने का प्रयास कर रहे हैं. राज्य में सातवें चरण में 34 सीटों पर मतदान जारी है. 86 लाख से अधिक लोग आज अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार 1:32 बजे तक 55.12 प्रतिशत मतदान हुआ है.

भवानीपुर से विधायक रही हैं ममता बनर्जी

7वें चरण में 34 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. सबसे ज्यादा 9-9 सीट मुर्शिदाबाद और पश्चिमी बर्द्धवान में है, लेकिन सबकी नजर भवानीपुर पर है, जहां से अभी तक ममता बनर्जी विधायक हैं. लेकिन इस बार ममता बनर्जी नंदीग्राम से मैदान में हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही