Lagatar Investigate: आयकर विभाग की एक गलती से कोयला व्यापारी एलबी सिंह का 100 करोड़ रिलीज
Ranchi News: आयकर विभाग को अपनी गलती से चर्चित कोयला व्यापारी एलबी सिंह का जब्त किया गया 100 करोड़ रुपये छोड़ना पड़ा. यह गलती आयकर विभाग (सेंट्ररल रेंज-2) के तत्कालीन अपर आयकर आयुक्त (Addl.CIT) अभिषेक कुमार ने की थी. उन्होंने मूल्यांकन पदाधिकारी (AO- Assessing Officer) की रिपोर्ट पर उसी दिन अपनी सहमति दे कर की थी, जिस दिन उन्हें रिपोर्ट भेजी गयी थी. इसी प्रमुख गलती की वजह से आयकर ट्रिब्यूनल ने Assessment Order को खारिज कर दिया. विभाग ने यह गलती जानबूझ कर की थी या नहीं. यह जांच का विषय हो सकता है.































































