Begusarai News : बिहार के बेगूसराय में बुधवार रात ढाब नदी में लोगों से भरी नाव हादसे का शिकार हो गई. हादसे में दो लोग लापता हो गए जिनकी तलाश की जा रही है.
इसे भी पढ़ें...
जानकारी के अनुसार, बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा रजौली गांव के करीब 20 लोग बुधवार को दियारा इलाके में परवल की बुनाई करने गए थे. रात को वापस लौटने के दौरान गंगा की सहायक ढाब नदी में राजौली गांव पहुंचते ही अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह नदी में पलट गई. नाव के पलटते ही अफरा-तफरी मच गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए तैरने लगे. अपनी जान बचाने के लिए लोगों को आवाज लगाने लगे.
आसपास के लोगों ने 18 लोगों काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला. हालांकि, हादसे में दो लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं. उनके नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है. कुछ लोगों को चोट भी आई. जिन्हें इलाज के लिए बछवाड़ा पीएचसी में भर्ती कराया गया है.
हादसे की सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. गुरूवार को अधिकारियों ने बताया कि लापता दो लोगों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है, लापता लोगों में एक महिला भी शामिल है.
घटना की खबर फैलते ही लापता लोगों के परिजन नदी किनारे पहुंच गए है. सबका रो-रेकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों ने बताया कि नाव से नदी पार करते समय अक्सर इस तरह की घटनाएं होती है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नदी पार करने के लिए सुरक्षित व्यवस्था की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हो.
कब-कब हुआ हादसा
28 मई 2026 को पटना के बाढ़ में हुए हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई थी.
10 अक्टूबर 2025 को औरंगाबाद में हुए नाव हादसे में 1 युवती की मौत हो गई थी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

