Ranchi News : आधुनिक इंडिया फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष गंगवार को राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का न्यौता दिया. यह कार्यक्रम 15 नवंबर को नई दिल्ली स्थित लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के स्वर्ण जयंती सभागार में होगा. समारोह में देशभर से जनजातीय समाज के प्रतिनिधी शामिल होंगे. सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे, विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले आदिवासी समाज के लोग शामिल होंगे. कार्यक्रम का उद्देश्य भारत की समृद्ध जनजातीय विरासत को प्रस्तुत करना है.
इसे भी पढ़ें...
आदिवासी संस्कृति, परंपराओं को दिखाना है. राष्ट्र निर्माण में जनजातीय समाज के योगदान को सम्मान देना है. इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष को लोगों के समक्ष रखा जाएगा. उनके साहस, स्वाभिमान और स्वशासन के विचारों को याद किया जाएगा. भगवान बिरसा मुंडा के अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष को दिखाया जाएगा.
भगवान बिरसा मुंडा के आदिवासी समाज के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में लोगों को बताया जाएगा. आज भी देशभर के लोग भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और संघर्ष से प्रेरित हो रहे है. जनजातीय समाज के साथ-साथ देश के लोगों को भी भगवान बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष प्रेरित करते है.
आधुनिक इंडिया फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, खेलकूद, कौशल विकास, संस्कृति और सामुदायिक सशक्तीकरण के क्षेत्र में कार्य करने के उद्देश्य से सक्रिय है. इस मौके पर आधुनिक इंडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीके चौहान, सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद उरांव, रांची की महिला नेत्री निरंजना हेरेंज टोप्पो, सीआरपीएफ के पूर्व आईजी वीरेंद्र टोप्पो, समाजसेवी राजश्री रानी भगत, सामाजिक कार्यकर्ता बबलू उरांव और सामाजिक कार्यकर्ता कमलचंद किस्पोट्टा शामिल थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

