Ranchi News : रांची-पटना NH-33 पर गुरुवार को तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने NH-33 जाम कर दिया.
इसे भी पढ़ें...
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटाने की कोशिश की. महिला की पहचान लीलावती उम्र (45 वर्ष) के रूप में हुई है. लोगों ने महिला के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की. बता दें कि इससे पहले भी यहां दुर्घटना हो चुकी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

