Hazaribagh News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव सह केंद्रीय प्रवक्ता विनोद पांडेय एवं केंद्रीय महासचिव फागू बेसरा का रांची से गिरिडीह जाने के क्रम में हजारीबाग के सिंघानी ओवरब्रिज के पास पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया.
इसे भी पढ़ें:
कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय सदस्य सुनील शर्मा के साथ जिला उपाध्यक्ष रंजीत मेहता एवं जिला प्रवक्ता कुणाल यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहे. पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों केंद्रीय महासचिवों का स्वागत करते हुए संगठन के प्रति अपनी एकजुटता और प्रतिबद्धता प्रदर्शित की. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने स्थानीय स्तर पर पार्टी की सांगठनिक सक्रियता को भी दर्शाया.
इस मौके पर झामुमो के रोहित कुमार, आकाश चौधरी, बबलू सिंह, मयंक सिंह, संदीप कुशवाह, मनोज मेहता, मंजीत साव, मुखिया मनोज मेहता समेत सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

