- युवा खिलाड़ियों को मिला प्रतिभा दिखाने का मौका
Giridih News : झारखंड राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता गुरुवार को गिरिडीह के इंडोर स्टेडियम में शुरू हुई. प्रतियोगिता का उद्घाटन गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने किया. उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया. कहा कि अपने खेल के माध्यम से जिले और राज्य का नाम रोशन करें.
इसे भी पढ़ें
एक नवंबर तक चलने वाली इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से आए अंडर-15 और अंडर-17 आयु वर्ग के खिलाड़ी (बालक एवं बालिका) भार ले रहे हैं. वे सिंगल्स, डबल्स और मिक्स्ड डबल्स स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे. प्रतियोगिता के सुचारू संचालन के लिए 12 अंपायरों की टीम तैनात की गई है.
उद्घाटन के बाद प्रतियोगिता के मुकाबले शुरू हो गए. पहले दिन युवा खिलाड़ियों का जोश और प्रतिस्पर्धात्मक भावना देखने को मिली. आयोजक गिरिडीह बैडमिंटन एसोसिएशन का मानना है कि यह प्रतियोगिता राज्य के उभरते बैडमिंटन खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगी और जिले में खेल को नई गति देगी.
समारोह में ये रहे मौजूद
उद्घाटन समारोह में गिरिडीह मेयर प्रमिला मेहरा, डिप्टी मेयर सुमित कुमार, डीडीसी स्मृता कुमारी, एसडीएम धीरेंद्र कुमार, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, झामुमो नेत्री श्वेता शर्मा, जिला खेल पदाधिकारी अर्जुन बारला, सलूजा गोल्ड के बंटी सिंह सलूजा, गिरिडीह बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश यादव, उपाध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र चौधरी, सुनील मोदी, सचिव नागेंद्र कुमार, रोहित श्रीवास्तव, नितेश, विक्रम लाहिरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

