Search

 
 
 

Ranchi : इस दिवाली गिफ्ट हैंपर 10 से 20 % तक महंगे, मावा-घी और सूखे मेवों की कीमतों में उछाल का असर

Ranchi News : बाजार के जानकारों और कारोबारियों के अनुसार, कीमतों में हुई इस 10 प्रतिशत वृद्धि के पीछे मुख्य कारण मिठाइयां तैयार करने वाले कच्चे माल (रॉ मैटीरियल) और सूखे मेवों के थोक भाव में आया उछाल है. पिछले एक साल में शुद्ध देसी घी, मावा (खोया), छेना और दूध की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है.
 
दिवाली गिफ्ट हैंपर
  • रांची के बाजारों में 600 रुपये से लेकर 8000 रुपये तक के प्रीमियम गिफ्ट बॉक्स उपलब्ध

Ranchi News : दिवाली को लेकर राजधानी रांची का बाजार पूरी तरह सज चुका है और अपनों को उपहार देने के लिए गिफ्ट पैक की खरीदारी तेज हो गई है. हालांकि, पिछली दिवाली की तुलना में इस बार त्योहार की मिठास और गिफ्टिंग पर महंगाई का सीधा असर देखा जा रहा है. बाजार में मिठाइयों और दिवाली गिफ्ट बॉक्स की कीमतों में पिछले साल के मुकाबले औसतन 10 से 20 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई है.  काजू कतली, बेसन के लड्डू और भारतीय नमकीन के भाव भी आसमान चढ़े जा रहे. 

 

इसे भी पढ़ें...

 

600 से लेकर 8000 रुपये तक के गिफ्ट बॉक्स उपलब्ध

अशोक नगर स्थित कावेरी रेस्टोरेंट के मैनेजर राहुल भट्ट ने बताया कि इस बार मिठाइयों और गिफ्ट पैक के दाम में करीब 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. ग्राहकों की पसंद को देखते हुए यहां 50 से अधिक वैरायटी के दिवाली गिफ्ट बॉक्स तैयार किए गए हैं. इनमें अलग-अलग ड्राई फ्रूट्स के कंपोजिशन के साथ-साथ कई बॉक्स में पारंपरिक व फ्यूजन मिठाइयों का कॉम्बिनेशन (कॉम्बो पैक) रखा गया है. इन गिफ्ट बॉक्स की शुरुआती कीमत 600 रुपये है, जबकि प्रीमियम और कॉर्पोरेट गिफ्टिंग के लिए 8000 रुपये तक के विशेष हैम्पर उपलब्ध हैं.

Uploaded Image

ड्राई फ्रूट्स

 

क्यों बढ़े दाम: कच्चे माल और पैकेजिंग की लागत में इजाफा

बाजार के जानकारों और कारोबारियों के अनुसार, कीमतों में हुई इस 10 से 20 प्रतिशत वृद्धि के पीछे मुख्य कारण मिठाइयां तैयार करने वाले कच्चे माल (रॉ मैटीरियल) और सूखे मेवों के थोक भाव में आया उछाल है. पिछले एक साल में शुद्ध देसी घी, मावा (खोया), छेना और दूध, चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है.

 

इसके अलावा मिठाइयों और गिफ्ट बॉक्स में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले काजू, बादाम और विशेष रूप से पिस्ता व केसर के दाम भी बढ़े हैं. साथ ही, इस बार पारंपरिक डिब्बों की जगह डिजाइनर वुडन बॉक्स, जूट बास्केट और एक्रिलिक ट्रे जैसी आकर्षक पैकेजिंग सामग्री की लागत बढ़ी है. कुशल कारीगरों की मजदूरी महंगी होने का असर भी सीधे तौर पर गिफ्ट बॉक्स की अंतिम कीमतों पर पड़ा है.

 

कॉम्बो पैक और रोस्टेड ड्राई फ्रूट्स का बढ़ा चलन

हालांकि, महंगाई के बावजूद कॉर्पोरेट सेक्टर और आम ग्राहकों के बीच कस्टमाइज्ड गिफ्ट बॉक्स की भारी डिमांड है. स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के चलते लोग केवल मिठाई देने के बजाय ऐसे बॉक्स पसंद कर रहे हैं, जिनमें काजू-कतली या मेवा लड्डू के साथ भुने हुए (रोस्टेड) और फ्लेवर्ड ड्राई फ्रूट्स का संतुलित मिश्रण हो.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही