Search

 
 
 

Ranchi News : जेसोवा का दिवाली मेला 29 अक्टूबर से, सीएम को मिला न्योता

Ranchi News : जेसोवा की ओर से आयोजित इस मेले में कला, संस्कृति, हस्तशिल्प और स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. मेले में देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले उद्यमियों, हस्तशिल्पियों और ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को प्रदर्शित करने तथा उनकी बिक्री के लिए 300 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे.
 
सीएम को मिला न्योता

Ranchi News : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मंगलवार को झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को 29 अक्टूबर से 2 नवंबर तक मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले दीवाली मेले में सपरिवार शामिल होने का आमंत्रण दिया.

 

इसे भी पढ़ें...

 

जेसोवा की ओर से आयोजित इस मेले में कला, संस्कृति, हस्तशिल्प और स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. मेले में देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले उद्यमियों, हस्तशिल्पियों और ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को प्रदर्शित करने तथा उनकी बिक्री के लिए 300 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे.

 

स्वदेशी उत्पादों को मिलेगा मंच

मेले में पारंपरिक कपड़ों, फैशन एक्सेसरीज, हस्तनिर्मित वस्तुओं और सजावटी उत्पादों की बिक्री होगी. इसका उद्देश्य स्थानीय कारीगरों, महिला उद्यमियों और छोटे कारोबारियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है. मेले के माध्यम से स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ लोगों को खरीदारी के विविध विकल्प भी मिलेंगे.

 

सामाजिक कार्यों की जानकारी दी

मुलाकात के दौरान जेसोवा के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संगठन की ओर से राज्य में संचालित सामाजिक कल्याण से जुड़ी गतिविधियों और कार्यक्रमों की जानकारी भी दी. प्रतिनिधिमंडल ने मेले के आयोजन और उसकी तैयारियों से संबंधित जानकारी साझा करते हुए मुख्यमंत्री को कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया.

 

इस प्रतिनिधिमंडल में जेसोवा की अध्यक्ष प्रीति कुमारी, उपाध्यक्ष अनीता सिंह, सचिव मनु झा, संयुक्त सचिव श्वेता शुक्ला, कोषाध्यक्ष शिवानी सिंह और कार्यकारिणी समिति की सदस्य रंजना कुमार और दिव्या श्री शामिल थीं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही