Search

 
 
 

Latehar News: जंगल में पड़े हाथी के शव को पोस्टमार्टम के बाद दफनाया

Latehar News: जंगल में हाथी का शव आठ दिनों से पड़ा हुआ था. वन विभाग को जब इसकी जानकारी हुई, तो गुरूवार को रांची से आये पशु चिकित्‍सक व चिकित्‍सा कर्मियों के दल ने हाथी के शव का पोस्टमार्टम किया. इसके बाद उसे जंगल में ही दफना दिया गया.
 
जंगल में हाथी के शव को दफनाया

Latehar News: जिले के बालूमाथ वन क्षेत्र के मारंगलोइया पंचायत के विशुनपुर जंगल में हाथी के शव को वनकर्मियों ने पोस्टमार्टम के बाद दफना दिया. वन विभाग की टीम ने बुधवार को जंगल से हाथी का सड़ा-गला शव बरामद किया था. 

इसे भी पढ़ें:

जानकारी के मुताबिक जंगल में हाथी का शव आठ दिनों से पड़ा था. शव से दुर्गंध आने लगी थी. मामला आने के बाद वन विभाग के अधिकारी हरकत में आये. गुरूवार को रांची से आये पशु चिकित्‍सक व चिकित्‍सा कर्मियों के दल ने हाथी के शव का पोस्टमार्टम किया. बाद में विभागीय कार्रवाई के बाद उसे जंगल में ही दफना दिया गया. 

 

इस दौरान लूमाथ रेंजर नंद कुमार मेहता, वनपाल आनंद चौधरी, वन क्षेत्र के इंचार्ज कैलाश साव, चिकित्सक डॉ. गणेश राम महली, डॉ नीलिमा तिर्की तथा चकला नगर एरिया के थानेश उरांव आदि मौजूद थे. रेंजर श्री मेहता ने बताया कि हाथी के मौत के असल कारणों का पता पोस्‍टमार्टम रिर्पोट आने के बाद ही हो सकेगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही