Lagatar Desk : रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण रिलीज को तैयार है. जो 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. हाल ही में लॉस एंजिल्स में फिल्म का ग्रैंड प्रीमियर आयोजित किया गया, जिसके बाद रणबीर कपूर और यश जमकर तारीफ हो रही है.
फिल्म रामायण को लेकर भारत में जबरदस्त उत्साह है. अब इस बीच पड़ोसी देश पाकिस्तान के कराची शहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तानी हिंदू समुदाय के लोग फिल्म ‘रामायण’ को लेकर खुशी जाहिर करते और इसकी सफलता की कामना करते नजर आ रहे हैं.
Hindus from Pakistan are celebrating the arrival of Ramayana in Karachi, Also Requesting the makers to release the movie in their country. Jai Shree Ram chants all over🤯🤯 https://t.co/4V5bSCMIwY
— KBP Reviews🏹 (@KshitizCritic) October 29, 2026
कराची के मंदिर में लगाया गया फिल्म का पोस्टर
वायरल वीडियो में कुछ लोग फिल्म के कलाकारों रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश के साथ निर्देशक नितेश तिवारी को शुभकामनाएं देते दिखाई दे रहे हैं.
दो भागों में रिलीज होगी ‘रामायण’
इनके अलावा सनी देओल, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय और अनुपम खेर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.फिल्म को दो भागों में रिलीज करने की योजना है. पहला भाग 5 नवंबर 2026 को रिलीज होगा, जबकि दूसरे भाग को दिवाली 2027 पर लाने की बात कही गई है.

