Lagatar Desk: बिग बॉस 20 में नॉमिनेशन टास्क में स्काउट ने लव गिल को नॉमिनेट किया था. जिसके बाद लव गिल फूट फूटकर रोईं. जिसके बाद लव को रोता देख स्काउट उनके पास पहुंचे और उनसे बातचीत की कोशिश करते हुए कहा,तुम हमेशा मेरी बहन रहोगी.
Kya #ScoutOP aur #Love ke beech sab sort ho jaayega? Dekhiye #BiggBoss20 ka kal raat ka episode #JioHotstar par. #BiggBoss20 #BiggBossOnJioHotstar https://t.co/p9IJC3EQos
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) October 29, 2026
इससे जुड़ी खबर यहां पढ़े...
नॉमिनेशन और लव गिल का रिएक्शन
वीकेंड का वार में काशवी हीरानंदानी और रोहित शेट्टी की क्लास के बाद, अगले नॉमिनेशन टास्क में स्काउट ने लव गिल को नॉमिनेट किया. इससे लव गिल काफी आहत हुईं और फूट-फूटकर रोने लगीं.
सोशल मीडिया पर आलोचना
स्काउट के इस कदम पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें 'नौटंकीबाज' और 'चालाक' कहकर ट्रोल किया. कई लोगों का कहना था कि पहले निशाना बनाने या नॉमिनेट करने के बाद इस तरह बात करना सही नहीं है.
काशवी की माफी
इस पूरे हंगामे और आलोचना के बाद स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी ने भी लव गिल पर की गई अपनी टिप्पणियों के लिए सोशल मीडिया पर माफी मांगी थी.

