Search

 
 
 

Bigg Boss 20 : स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी की बातों से टूटी लव गिल, फूट-फूटकर रोईं

Lagatar Desk : दरअसल वीकेंड के वार पर काशवी ने लव गिल पर स्काउट को ट्रैप करने और इमोशनली मैनिपुलेट करने का गंभीर आरोप लगाया. काशवी के जाने के बाद लव गिल पूरी तरह से टूट गईं और बेहद उदास नजर आईं.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : बिग बॉस 20 इन दिनों दर्शको का भरपूर मनोरंजन कर रही है. बीते एपिसोड में काशवी के जाने के बाद लव अपने आंसू नहीं रोक पाईं और फूट-फूटकर रोने लगीं. घरवालों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन लव के मन में स्काउट को लेकर नाराजगी बनी रही.

 

 

काशवी के जाने के बाद उदास दिखी लव

दरअसल वीकेंड के वार पर काशवी ने लव गिल पर स्काउट को ट्रैप करने और इमोशनली मैनिपुलेट करने का गंभीर आरोप लगाया. काशवी के जाने के बाद लव गिल पूरी तरह से टूट गईं और बेहद उदास नजर आईं. 

 

उन्होंने स्काउट पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि स्काउट की हरकतों की वजह से नेशनल टेलीविजन पर उनकी छवि और उनका पूरा करियर दांव पर लग गया हैवहीं, आम्रपाली लव को समझाती हैं कि उन्हें आगे से अपने व्यवहार को लेकर सतर्क रहना चाहिए. दूसरी ओर, घर के कुछ सदस्य स्काउट को भी समझाने की कोशिश करते हैं.

 

 

सुबह उठने के बाद भी रोती रहीं लव

रात में घर का माहौल कुछ हल्का होता नजर आता है. गार्डन में काजी, आसिफ और माही आपस में हंसी-मजाक करते दिखाई देते हैं. हालांकि, अगली सुबह भी लव गिल का मूड ठीक नहीं होता. वह कहती हैं कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि स्काउट ने घास पर क्या लिखा था. उनका कहना है कि वह इस तरह की किसी बात को लेकर आगे नहीं बढ़ रही थीं.

 

घास पर लिखी बात को लेकर स्काउट से भिड़ीं लव

 

सुबह लव और स्काउट के बीच एक बार फिर बातचीत होती है. लव लगातार स्काउट से पूछती हैं कि उन्होंने घास पर ऐसा क्या लिखा था, जिसकी वजह से उन्हें लोगों के सामने गलत समझा जा रहा है.

स्काउट बार-बार यही कहते हैं कि अब से उन्हें ऐसी कोई हरकत नहीं करनी चाहिए, जिससे उनके रिश्ते को लेकर गलतफहमी पैदा हो.इस दौरान भावुक होकर लव कहती हैं कि वह इस स्थिति में जीते-जी मर रही हैं. वहीं, यंग दोनों की बातचीत को लेकर टिप्पणी करते हैं. आम्रपाली भी इस पूरे विवाद पर अपनी राय रखती हैं.

 

लव ने पूछा- क्या वह इस व्यवहार की हकदार थी

 

लव गिल स्काउट से साफ तौर पर पूछती हैं कि उनके साथ जो कुछ हुआ, क्या वह उसकी हकदार थीं. वह सवाल करती हैं कि जब यह सब हो रहा था, तब स्काउट ने उन्हें कुछ बताया क्यों नहीं. लव, यंग और स्काउट दोनों से घास पर लिखी बात का सही मतलब जानना चाहती हैं.

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही